कलेक्टोरेट में जनसुनवाई:सोसाइटी अध्यक्ष पर जमीन हड़पने का आरोप

कलेक्टोरेट में जनसुनवाई:सोसाइटी अध्यक्ष पर जमीन हड़पने का आरोप

कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुनवाई हुई । इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए आवेदन अफसरों के सामने पेश किए। सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, एडीएम प्रकाश नायक और एडीएम पीसी शाक्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में 152 आवेदन प्राप्त हुए। अफसरों ने लोगों की शिकायती आवेदन की जांच और उसके समाधान के लिए संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 1… पुष्प मयूर हाउसिंग सोसाइटी में जमीन फर्जीवाड़े का मामला
लालघाटी निवासी बुजुर्ग अमान उल्ला, जफर उल्ला, नासिर मोहम्मद व रहमान उल्ला पिता असद उल्ला ने पुष्प मयूर हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष नवाब खान पर फर्जीवाड़ा कर साढ़े पांच एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना है कि ग्राम खुदागंज में उनकी सवा तेरह एकड़ जमीन वर्ष 1981 से दर्ज थी। वर्ष 1985 में तीन अलग-अलग रजिस्ट्री कर 5.50 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से सोसाइटी के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। मामले की जांच उपायुक्त सहकारिता को सौंपी गई है। मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू दफ्तर में की जा चुकी है। उन्होंने मांग कि नामांतरण को रद्द किया जाए। 2… महिला ने फर्जी तरीके बेच दी जमीन
जहांगीराबाद निवासी जीतेंद्र यादव का कहना है कि ग्राम सागोनी गुनगा में उनके दादा के नाम 8 एकड़ जमीन दर्ज है। आरोप है कि शारदा बाई पुत्री भवानी प्रसाद ने फर्जी तरीके से जमीन पूजा कुमारी को बेच दी। पीड़ित द्वारा आपत्ति लगाए जाने और कोहेफिजा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बावजूद अपर तहसीलदार हुजूर आलोक पारे ने अगस्त 2025 में नामांतरण कर दिया। 3… सरकारी जमीन पर कब्जा, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
शिवाजी नगर 6 नंबर बस स्टॉप के पास आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के विंध्याचल भवन स्थित शासकीय आवास परिसर में अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला द्वारा विभाग की शासकीय भूमि पर पहले कच्ची व बाद में पक्की झुग्गी बनाई जा रही है। 12 जनवरी 2026 को मना करने पर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की गई। सूचना पर 112 पहुंची, तब महिला सामान छोड़कर भाग गई, लेकिन बाद में फिर कब्जा कर लिया। प्रभा सेन व आरके नामदेव का कहना है कि शिकायते बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *