नवादा नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के ‘सात निश्चय 3’ के तहत ‘सबका सम्मान- जीवन आसान’ पहल के अंतर्गत कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), नाली निर्माण और गली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रमुख रूप से शिकायतें प्राप्त हुईं। नागरिकों ने अपनी शिकायतों के संबंध में नगर परिषद नवादा कार्यालय में आवेदन दिए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी। नवादा नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के ‘सात निश्चय 3’ के तहत ‘सबका सम्मान- जीवन आसान’ पहल के अंतर्गत कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), नाली निर्माण और गली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रमुख रूप से शिकायतें प्राप्त हुईं। नागरिकों ने अपनी शिकायतों के संबंध में नगर परिषद नवादा कार्यालय में आवेदन दिए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।


