ग्वालियर के मोहना में शनिवार को कांग्रेस द्वारा एक विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह सभा पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव के नेतृत्व में हुई। भितरवार विधानसभा की नगर परिषद मोहना में आयोजित इस सभा का उद्देश्य भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और किसानों की मूलभूत समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना था। इस जन आक्रोश सभा में कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह (विधायक-राघोगढ़), राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक साहब सिंह गुर्जर (ग्वालियर ग्रामीण), विधायक कैलाश कुशवाह (पोहरी), विधायक सुरेश राजे (डबरा), नगर परिषद मोहना के अध्यक्ष राधाकिशन धाकड़, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, ग्वालियर के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, शहर कांग्रेस कमेटी, ग्वालियर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा शामिल थे।


