सदर बाजार की टीचर प्रियंका बिस्वास की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। पुलिस को अपने सवालों के जवाब नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने प्रियंका के पिता भानु बिस्वास की काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। सोमवार को टीम उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची भी लेकिन चिकित्सक तब तक उठ चुके थे। पहले एक नजर पूरे मामले पर
सदर बाजार के तेली मोहल्ला निवासी उदय भानु बिस्वास के घर से विगत शुक्रवार की रात पुलिस ने उनकी बेटी प्रियंका का सड़ा गला शव बरामद किया था। पिछले कई महीने से उदय भानु बिस्वास और उनकी बेटी प्रियंका को किसी रिश्तेदार ने नहीं देखा था। शुक्रवार शाम उदय भानु बिस्वास को रिश्तेदारों ने मेरठ के बेगम बाग इलाके से बरामद किया और घर लेकर आ गए। घर खुला तो अंदर प्रियंका की सड़ी गली लाश देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। 1 दिसंबर को हो गई थी प्रियंका की मौत
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि 1 दिसंबर, 2025 को प्रियंका की मौत हो गई थी। 5 दिन तक पिता उदय भानु बिस्वास बेटी के शव के साथ रहा। दुर्गंध को मिटाने के लिए परफ्यूम छिड़कता रहा लेकिन जब हालत बिगड़ने लगे तो वह सब को कमरे में छोड़कर और मकान का ताला लगाकर वहां से चला गया। रिश्तेदारों के फोन करने पर उदय भानु बिस्वास बताता था कि वह देहरादून है और प्रियंका उसी के साथ है। उदय भानु बिस्वास की होगी काउंसलिंग
3 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन प्रियंका के साथ कब, क्या हुआ, इसकी पुष्ट जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रही है। उदय भानु बिस्वास केवल यही बताता रहा कि प्रियंका को काला पीलिया हुआ था। वह झाड़ फूंक के जरिए, उसका उपचार कराता था लेकिन वह नहीं बच सकी। पुलिस उदय भानु बिस्वास की मानसिक स्थिति पर फोकस कर रही है और मनोरोग विशेषज्ञ से काउंसलिंग करने जा रही है। मंगलवार को चिकित्सकों का पैनल होगा तैयार
उदय भानु बिस्वास को लेकर सोमवार को सदर बाजार थाने की पुलिस लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में पहुंची थी लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक चिकित्सा उठ चुके थे। अब पुलिस मंगलवार को दोबारा मेडिकल कॉलेज जाएगी। तीन मनोरोग चिकित्सक की टीम उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग शुरू करेगी। उदय भानु बिस्वास के घर लटका ताला
इस वारदात के खुलासे के बाद तेली मोहल्ले के लोगों में दहशत है। खासकर उस गली के लोग, जिसमें उदय भानु बिस्वास का घर था, वह मंजर नहीं भूल पा रहे हैं जो पुलिस द्वारा प्रियंका की लाश मिलने के बाद बयां किया गया था। आसपास रहने वाले रिश्तेदार भी डरे हुए हैं। हालांकि उस घर पर अब ताला लटका हुआ है।


