PSL 2026: PSL के 11वें सीजन के पहले ही मैच में हुआ बड़ा ड्रामा! सफेद गेंद अचानक गुलाबी हो गई, जिसे देख अंपायर और दर्शक दंग रह गए। क्या ये जर्सी का कमाल था या पाकिस्तान की नई मुसीबत? जानें पूरा मामला।
PSL 2026, Pakistan Super League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत होने से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन शुरू तो हो गया है, लेकिन इसके साथ ही मुसीबतों का पहाड़ भी टूट पड़ा है। पीएसएल शुरू होने से पहले ही इसे कई झटके लगे, कभी पेट्रोल की किल्लत, तो कभी बड़े खिलाड़ियों का पीएसएल से नाम वापस लेकर आईपीएल में शामिल होने का फैसला। अभी इन सब बातों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भड़का हुआ ही था कि तभी मैदान पर एक ऐसा वाकया हो गया जिसने पूरे पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया। सोशल मीडिया पर अब पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ रहा है और मामला इतना अजीब है कि आप भी सुनकर दंग रह जाएंगे।
आखिर हुआ क्या था?
पीएसएल का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और नई टीम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया। इस मैच में लाहौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ ओवरों के बाद अंपायरों ने देखा कि जो गेंद सफेद होनी चाहिए थी, उसका रंग धीरे-धीरे गुलाबी होता जा रहा है। अब आप सोचेंगे कि टी20 में पिंक बॉल कहां से आ गई? दरअसल, इसके पीछे की वजह बड़ी मजेदार और हैरान करने वाली थी।
जर्सी का रंग उतर बॉल पर चढ़ा!
हुआ ये कि गेंदबाजी कर रही हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी का रंग महरून था। जब खिलाड़ी गेंद को चमकाने की कोशिश में गेंद को जर्सी से रगड़ रहे थे, तो उनकी जर्सी का रंग छूटकर गेंद पर लगने लगा। देखते ही देखते सफेद गेंद पूरी तरह से पिंक दिखने लगी। जैसे ही अंपायरों की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत खेल रुकवाया और बॉल को बदलवाया।
ये रहा मैच का हाल
अगर मैच की बात करें, तो लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें फखर जमन का बड़ा हाथ रहा, जिन्होंने 10 चौकों की मदद से शानदार 53 रन बनाए। जवाब में, रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समेन की टीम टिक नहीं पाई और पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 130 रनों पर ढेर हो गई। लाहौर कलंदर्स ने यह मैच 69 रनों से जीत लिया और फखर जमन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। भले ही मैच लाहौर जीत गई, लेकिन चर्चा तो सिर्फ उस ‘रंग बदलती गेंद’ की ही हो रही है।
Sports – Patrika | CMS


