संगरूर में PRTC बस ने बाइक को टक्कर मारी:व्यक्ति की मौत, मृतक की पत्नी बोली- ड्राइवर की लापरवाही; केस दर्ज

संगरूर में PRTC बस ने बाइक को टक्कर मारी:व्यक्ति की मौत, मृतक की पत्नी बोली- ड्राइवर की लापरवाही; केस दर्ज

संगरूर जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से भंगड़े का काम करता था। उसकी पत्नी गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि अमनदीप सिंह धुरी में एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। गुरमीत कौर के अनुसार, जब अमनदीप सिंह नहर के पुल को पार कर रहा था, तभी पीआरटीसी बस ड्राइवर बिंदर सिंह (निवासी सैदो पत्ती हरिगढ़) ने तेज गति और लापरवाही से गलत मोड़ लेते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पत्नी बोली- बस ड्राइवर की गलती से हुई पति की मौत इस टक्कर से अमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद, बस ड्राइवर बिंदर सिंह ने राहगीरों की मदद से घायल अमनदीप सिंह को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। गुरमीत कौर ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मौत बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *