पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर किशनगंज में प्रोटेस्ट:समर्थकों ने पुतला दहन का प्रयास किया, पुलिस ने रोका

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर किशनगंज में प्रोटेस्ट:समर्थकों ने पुतला दहन का प्रयास किया, पुलिस ने रोका

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किशनगंज में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर की अगुवाई में समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। यह कार्यक्रम किशनगंज शहर के पश्चिम पल्ली इलाके में पूर्व निर्धारित था। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने पुतला जलाने के प्रयास को विफल कर दिया और पुतले को जब्त कर लिया। जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने इस कार्रवाई को ‘अत्याचार’ बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है और पप्पू यादव की रिहाई तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया था, लेकिन कानून के दायरे में इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस प्रदर्शन में सरफराज आलम उर्फ रिंकू और इम्तियाज नसर सहित कई अन्य समर्थक मौजूद थे। गौरतलब है कि पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला किराए के मकान पर कब्जे और धोखाधड़ी से संबंधित है, जिसमें अदालत से वारंट जारी हुआ था। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से बिहार की राजनीति में उबाल है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किशनगंज में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर की अगुवाई में समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। यह कार्यक्रम किशनगंज शहर के पश्चिम पल्ली इलाके में पूर्व निर्धारित था। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने पुतला जलाने के प्रयास को विफल कर दिया और पुतले को जब्त कर लिया। जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने इस कार्रवाई को ‘अत्याचार’ बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है और पप्पू यादव की रिहाई तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया था, लेकिन कानून के दायरे में इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस प्रदर्शन में सरफराज आलम उर्फ रिंकू और इम्तियाज नसर सहित कई अन्य समर्थक मौजूद थे। गौरतलब है कि पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला किराए के मकान पर कब्जे और धोखाधड़ी से संबंधित है, जिसमें अदालत से वारंट जारी हुआ था। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से बिहार की राजनीति में उबाल है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *