सवर्ण समाज का यूजीसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन:’काला कानून’ बताकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, भविष्य पर खतरे का आरोप

सवर्ण समाज का यूजीसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन:’काला कानून’ बताकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, भविष्य पर खतरे का आरोप

उमरिया जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में संपूर्ण सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कानून को ‘काला कानून’ बताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कानून वापस लेने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे आनंद द्विवेदी ने कहा कि यूजीसी कानून शिक्षा में भेदभाव को बढ़ावा देगा। उन्होंने तर्क दिया कि स्कूलों में गणवेश सभी बच्चों को समान दिखाने के लिए होती है, लेकिन यह कानून शिक्षा व्यवस्था में विभाजन पैदा करेगा। वहीं, राहुल सिंह ने बताया कि यह कानून शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बन सकता है और इसके दुरुपयोग की भी आशंका है। मौके पर मौजूद तहसीलदार सतीश सोनी ने जानकारी दी कि यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इसे आगे उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *