अदानी सीमेंट फैक्ट्री में कर्मचारियों का हंगामा:नवादा में नए वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर प्रोटेस्ट

अदानी सीमेंट फैक्ट्री में कर्मचारियों का हंगामा:नवादा में नए वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर प्रोटेस्ट

नवादा के वारिसलीगंज स्थित अदानी सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को कर्मचारियों ने नए वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि मौजूदा वेतन और काम की शर्तें उनके लिए उचित नहीं हैं, जिसके कारण वे एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगें स्पष्ट रूप से सामने रखी हैं। इनमें प्रतिदिन 8 घंटे की ड्यूटी तय करना, दैनिक वेतन 783 रुपये करना, महीने में 26 दिन काम के बाद ओवरटाइम (OT) का भुगतान दोगुनी दर से मिलना शामिल है। आंदोलन को और तेज करने की दी चेतावनी इसके अतिरिक्त, वे हर महीने की 7 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और पीएफ (PF) का हर महीने जमा होने की मांग कर रहे हैं, जबकि वर्तमान में यह तीन महीने पर जमा किया जा रहा है।प्रदर्शनकारी मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं इस मामले पर फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। नवादा के वारिसलीगंज स्थित अदानी सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को कर्मचारियों ने नए वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि मौजूदा वेतन और काम की शर्तें उनके लिए उचित नहीं हैं, जिसके कारण वे एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगें स्पष्ट रूप से सामने रखी हैं। इनमें प्रतिदिन 8 घंटे की ड्यूटी तय करना, दैनिक वेतन 783 रुपये करना, महीने में 26 दिन काम के बाद ओवरटाइम (OT) का भुगतान दोगुनी दर से मिलना शामिल है। आंदोलन को और तेज करने की दी चेतावनी इसके अतिरिक्त, वे हर महीने की 7 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और पीएफ (PF) का हर महीने जमा होने की मांग कर रहे हैं, जबकि वर्तमान में यह तीन महीने पर जमा किया जा रहा है।प्रदर्शनकारी मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं इस मामले पर फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *