बिहार के सारण में बच्ची के साथ रेप हुआ था। घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टावर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि सारण की यह घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। छात्र नेताओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाई जाए। उनका उद्देश्य था कि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। दरिंदों को कठोर सजा मिले प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई घटना अत्यंत अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा हो सके। एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए घातक साबित होगा। गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मुखर रही है।
प्रोटेस्ट में ये लोग थे शामिल प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने और अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रोटेस्ट में प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया, ट्विंकल, सुरभि, शिवानी, रागिनी, स्वाति, प्रियंका, प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा, प्रिंस सिंह, पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चंदन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार, विशाल दास, प्रिंस कुमार, चंदन, आदर्श, रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार, यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, आयुष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बिहार के सारण में बच्ची के साथ रेप हुआ था। घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टावर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि सारण की यह घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। छात्र नेताओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाई जाए। उनका उद्देश्य था कि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। दरिंदों को कठोर सजा मिले प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई घटना अत्यंत अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा हो सके। एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए घातक साबित होगा। गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मुखर रही है।
प्रोटेस्ट में ये लोग थे शामिल प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने और अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रोटेस्ट में प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया, ट्विंकल, सुरभि, शिवानी, रागिनी, स्वाति, प्रियंका, प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा, प्रिंस सिंह, पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चंदन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार, विशाल दास, प्रिंस कुमार, चंदन, आदर्श, रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार, यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, आयुष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


