लखनऊ में उपले बांट कर विरोध प्रदर्शन:गैस की किल्लत के बीच मुफ्त उपले बांटे , प्रदर्शनकारी बोले- भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली हो गया

लखनऊ में उपले बांट कर विरोध प्रदर्शन:गैस की किल्लत के बीच मुफ्त उपले बांटे , प्रदर्शनकारी बोले- भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली हो गया

लखनऊ में सिलेंडर की किल्लत के बीच अनोखा विरोध प्रदर्शन। विधान भवन के सामने समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने मुफ्त उपले बांटे। विधान भवन के सामने बापू भवन चौराहे के पास जमीन पर बैठकर ढेर सारे उपले रखकर प्रदर्शनकारी चिल्ला रहे थे उपले ले लो उपले ले लो। उपला बांटता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई और उपले देने से रोका। प्रदर्शन कर रहे राम प्रकाश मौर्या ने कहा कि सिलेंडर की कीमत से आम जनता परेशान है। सरकार को गरीबों की आम जनता की कोई चिंता नहीं है। भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर हमारे घरों के किचन से खाली हो गया है। इसलिए हम लोग वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में विधान सभा पर निशुल्क उपले बांट रहे हैं। भारी मात्रा में हमारे पास उपले का स्टॉक मौजूद है हमने अपने गांव के लोगों से कहकर उपले तैयार करवाए हैं और गांव से लाकर उपले शहरों में बांट रहे हैं। प्रतिदिन अपने गांव से उपले लाकर शहर में बाटेंगे और किसी को भी भूखा नहीं रहने देंगे। भाजपा भूख से तड़प तड़प कर आम जनता को मारना चाहती है ऐसे संकट के समय में हम देश के साथ खड़े हैं। हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी भूखा सोए। प्रवेश यादव ने कहा कि घरों से सिलेंडर गायब हो गए हैं भाजपा के यही अच्छे दिन हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी है। यह बता रहे हैं कि 20 दिन का स्टॉक बचा है यही अच्छे दिन भाजपा के हैं। हम लोग छात्र हैं जानते है हॉस्टल में और किराए पर रहने वाले छात्रों की स्थिति बेहद खराब है। उनके लिए चुनौती है कहां से लकड़ी लाएं और कंडे की व्यवस्था करें। अयोध्या जैसी रसोई बंद हो गई कोई भी एजेंसी देख लीजिए लंबी-लंबी लाइन लगी है। कंडे की व्यवस्था करके भाजपा सरकार की आंख खोलने का काम करेंगे। गांव शहर हर जगह दुर्दशा हो गई है आम आदमी इस सरकार से तरसत है। उपले लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं समाजवादी छात्र सभा के लोगों को पुलिस ने उपले बांटने से रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पाए गए उपले भी जब्त कर लिए। प्रदर्शनकरियों ने पुलिस के ऊपर अभद्रता करने और उपला छीनने का आरोप लगाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *