मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध:गुस्साए ग्रामीणों ने की सड़क पर आगजनी; बिना ऑप्शनल व्यवस्था के घर को उजाड़ने का आरोप

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध:गुस्साए ग्रामीणों ने की सड़क पर आगजनी; बिना ऑप्शनल व्यवस्था के घर को उजाड़ने का आरोप

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन भारी हंगामा हुआ। ग्रामीणों और अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ झड़प हुई है। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी ढाई बांध रोड का है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का ग्रामीण विरोध कर रहे थे, जबकि कुछ अन्य लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और इलाके में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की विरोध कर रहे ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की और बांस-बल्ले लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके घरों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, सालों से वहां रह रहे स्थानीय लोग वैकल्पिक आवास की मांग पर अड़े रहे। घटना के कारण लकड़ी ढाई बांध रोड पर आवागमन बाधित रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान न्यायालय के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। इलाके में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन भारी हंगामा हुआ। ग्रामीणों और अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ झड़प हुई है। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी ढाई बांध रोड का है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का ग्रामीण विरोध कर रहे थे, जबकि कुछ अन्य लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और इलाके में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की विरोध कर रहे ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की और बांस-बल्ले लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके घरों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, सालों से वहां रह रहे स्थानीय लोग वैकल्पिक आवास की मांग पर अड़े रहे। घटना के कारण लकड़ी ढाई बांध रोड पर आवागमन बाधित रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान न्यायालय के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। इलाके में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *