भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। वह मालवीय सभागार में छत्रपति शिवाजी के जयंती समारोह में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर हमला साधा। उन्होंने कहां कि राहुल गांधी की टिप्पणी पर ध्यान मत दिया करें।


