भिवानी में अंडरपास की समस्या को लेकर विरोध तेज:ग्रामीण बवानीखेड़ा में देंगे धरना, कई वर्षों से अंडरपास में भरा पानी, आने-जाने में दिक्कत

भिवानी में अंडरपास की समस्या को लेकर विरोध तेज:ग्रामीण बवानीखेड़ा में देंगे धरना, कई वर्षों से अंडरपास में भरा पानी, आने-जाने में दिक्कत

भिवानी के गांव जाटू लोहारी के 2 अंडरपास में पिछले कई वर्षों से पानी जमा है। जिसके विरोध में 2 फरवरी को गांव जाटू लोहारी ही नहीं इस अंडरपास से लगते विभिन्न गांवों के ग्रामीण बवानीखेड़ा तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और धरना देंगे। गांव लोहारी जाटू में हांसी भिवानी रेलवे लाइन पर बने दो अंडर अंडरपास में जल भराव की समस्या को लेकर 2 फरवरी को आधा दर्जन गांव के किसानों का बवानी खेड़ा तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक धरना देंगे। यह जानकारी पंचायत समिति के पूर्व सदस्य राजेंद्र जाटू लोहारी ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों ही अंडरपास आपस में कई गांवों को जोड़ते हैं। इन अंडरपास में पिछले एक साल से चार फीट भूमिगत पानी जमा है। जिस वजह उनका गांव सुई, बापोड़ा, कोहड़ा, बजीना, तोशाम तक का रास्ता पूरी तरह से बंद है। इसी तरह फाटक संख्या 62 सी, जो कि जाटू लोहारी को बलियाली सुमर खेड़ा व सांगवान को जोड़ता है। पानी जमा होने से फिलहाल इन गांवों से संपर्क कटा हुआ है। साथ ही वे अब अपने खेतों में भी नहीं जा सकते हैं। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ 2 फरवरी को अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *