नरवाना में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन:50 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ने से नाराजगी, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ की मांग

नरवाना में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन:50 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ने से नाराजगी, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ की मांग

जींद जिले के नरवाना में हुड्डा ग्राउंड क्षेत्र में स्थित लगभग 50 साल पुरानी एक सार्वजनिक पानी की टंकी को रात के समय अज्ञात व्यक्तियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। बता दें कि, यह टंकी वर्षों से राहगीरों और आसपास के निवासियों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत थी। इसके आसपास कई छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले भी अपना रोजगार चलाते हैं, जिनकी आजीविका आंशिक रूप से इस सुविधा पर निर्भर करती थी। रात के अंधेरे में टंकी को पूरी तरह से तोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कार्य जानबूझकर एक साजिश के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय निवासियों को परेशान करना और उनके रोजगार को प्रभावित करना है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस बीच, क्षेत्र के दुकानदारों ने मिलकर पैसे इकट्ठे किए हैं और टंकी को दोबारा बनाने का काम शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों में कैलाश सिंगला, आशुतोष शर्मा, अर्जुन गोयल, सुभाष सिंगला, शमशेर, मंदीप आदि शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *