पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर फाड़ने पर विरोध:हिंदू संगठनों ने रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस से कार्रवाई की मांग

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर फाड़ने पर विरोध:हिंदू संगठनों ने रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस से कार्रवाई की मांग

अजमेर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर फाड़ने के मामले में हिंदू संगठनों की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए फवारा सर्कल को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर गंज और कोतवाली थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं से समझाइश की गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। हिंदू संगठनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुष्कर में इस महा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर शहर में कई पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन असामाजिक तत्वों की ओर से पोस्ट को फाड़ दिया गया। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की ओर से फवारा सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए रास्ते को जाम कर दिया। यहां पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की गई। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर फाड़ दिए गए थे। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने जाम लगाकर विरोध किया था। जिसे समझाइश कर खुलवा दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *