अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा बदलाव का विरोध:ओवरएज हुए अभ्यर्थियों ने बैतूल कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा बदलाव का विरोध:ओवरएज हुए अभ्यर्थियों ने बैतूल कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अग्निवीर योजना 2026 की भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में बदलाव के विरोध में बैतूल में युवाओं ने प्रदर्शन किया। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में युवा बैतूल कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि हाल ही में भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा को 1 अक्टूबर 2005 से बदलकर 1 जुलाई 2006 कर दिया गया है। इस बदलाव के कारण हजारों अभ्यर्थी, जो पहले पात्र थे, अब ओवरएज हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई युवा पिछले कई वर्षों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे, जिनमें से कुछ तो गांव छोड़कर बैतूल में रहकर प्रशिक्षण ले रहे थे। इस अचानक हुए बदलाव से उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अग्निवीर भर्ती 2026 में एक बार के लिए आयु सीमा में विशेष छूट (वन टाइम एज रिलैक्सेशन) दी जाए। उनका तर्क है कि इससे उन युवाओं को अवसर मिल सकेगा, जो पूर्व मानकों के अनुसार तैयारी कर रहे थे। युवाओं ने कहा कि वे वर्षों से अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ तैयारी कर रहे थे। आयु सीमा अचानक घटा दिए जाने से उनका मनोबल टूट गया है। उन्होंने सरकार से इस मामले में न्यायसंगत और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *