भीलवाड़ा| जिले में बजरी की अवैध वसूली से आमजन को महंगी दर पर मिल रही बजरी के खिलाफ शहरवासी आजादनगर स्थित खनिज विभाग कार्यालय के बाहर 3 फरवरी से धरना दिया जाएगा। सत्यनारायण गुग्गड़ ने बताया कि ठेकेदारों की ओ रे बजरी की रॉयल्टी 1500 रुपए प्रति टन मनमाने ढंग से वसूली जा रही है, जिससे आमजन और मजदूरों का शोषण है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बजरी लीज पर रोक के बाद विभाग की जिम्मेदारी है कि नाकों पर सरकारी कांटा लगाकर नियमानुसार रॉयल्टी काटते हुए बजरी की आपूर्ति शुरू की जाए। बजरी बंद होने से जिले के हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार से प्रतिदिन तीन घंटे खनिज विभाग कार्यालय के बाहर क्रमित धरना दिया जाएगा।


