लखनऊ में देर रात छोटा इमामबाड़ा पर विरोध प्रदर्शन। ईरान पर किए गए हमले के विरोध में नितिन याहू और ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन से पहले शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में मजलिस पढ़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। ‘ईरान से जंग करने वालों का पुतला फूंका’ प्रदर्शन में नेतन्याहू और ट्रंप की तस्वीर जलाकर सिगरेट जलते हुए नजर आए । साथ ही अमेरिका , इजरायल और सऊदी अरब का पुतला फूंका इस युद्ध में इजराइल का साथ देने वाले सभी देशों का खुलकर विरोध किया । प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया ‘एक से बढ़कर एक जलील अमेरिका और इजरायल’। अयातुल्ला अली खामेनेई जिंदाबाद के भी नारे लगे। पुतला फूंकते हुए शिया समुदाय के लोगों ने ईरान पर हो रहे हमले का जमकर विरोध किया। ‘ईरान पर हमला मानवता के खिलाफ’ मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हमारे रहबर अयातुल्ला अली खामेनेई को रहती दुनिया तक भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हमेशा जालिम के खिलाफ आवाज उठाई। गाजा में बेगुनाहों का जब खून बहाया जा रहा था उनके समर्थन में उतरे। मासूम बच्चों और औरतों का खून बहाने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अमेरिका और इजरायल ने जिस तरह से सुप्रीम लीडर की हत्या किया या बेहद निंदनीय है। जहां एक तरफ वार्ता हो रही थी वही दूसरी ओर ईरान पर हमला कर दिया गया यह मानवता के खिलाफ है। ट्रंप पूरी दुनिया पर अपनी दादागिरी करना चाहता है। ट्रंप के रास्ते में इजराइल और अयातुल्ला अली खामेनेई थे जिन्हें हटाने की कोशिश कर रहा। ‘ईरान को अमेरिका की दादागिरि कुबूल नही’ नेतन्याहू और ट्रंप की तस्वीर से सिगरेट जलाने वाले प्रदर्शनकारी काविश ने कहा कि अमेरिका और इजराइल का जितना विरोध किया जाए कम है। इन लोगों ने मिलकर हमारे सुप्रीम लीडर की हत्या किया। हम लोग अपने रहबर अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए जान देने को तैयार है। मगर हमारे रहबर को धोखे से मारा गया। हम लोग हमेशा कहेंगे कि नेतन्याहू आउट ट्रंप हत्यारे है। ट्रंप कि सनक ने कई देशों को बर्बाद कर दिया। ये सभी को अपने सामने झुकाना चाहता है।अपनी शर्तों पर व्यापार करना चाह रहा बात। मगर ईरान इसकी एक भी शर्त स्वीकार नहीं किया।


