Prostitution in Etawah: इटावा में पुलिस ने होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद लोगों ने बताया कि यहां पर काफी दिनों से अनजान लोगों का आना-जाना बना हुआ है। इस संबंध में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके पहले डायल 112 घटना की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की। मौके से दो महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जो सभी इटावा के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला इकदिल थाना क्षेत्र का है।
डायल 112 पर मिली जानकारी पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमला नगर टाटा मोटर्स पिलखर निवासी विमलेश कुमार पुत्र प्रभु दयाल ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उनके घर के सामने अनजान लोगों का आना-जाना बना रहता है। 28 फरवरी को दरवाजे के सामने खड़े तीन लोगों ने उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज किया और जिसका विरोध करने पर सभी घर के पास स्थित राज पैलेस में चले गए।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
डायल 112 पर मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी की और छापा मारा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, जिनको जहां जगह मिली, वे चले गए। लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें अंकुर शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, नितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रकाश, सोहिल पुत्र उमेश निवासीगण करणपुरा इटावा, अनुज यादव पुत्र रविंद्र यादव, राहुल पुत्र राजेंद्र, दीपेंद्र पुत्र शैलेंद्र कुमार निवासीगण कुनैरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो महिलाएं भी पकड़ी गई हैं।
मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली
मौके से शराब की बोतल, बियर कैन और आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि होटल मालिक कश्मीर सिंह सहित सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौके पर डायरी और रजिस्टर भी बरामद हुए हैं। जिनमें लड़कियों के नाम और उनके विषय में जानकारी दी गई थी।
एक दिन के लिए सात सौ रुपए लिए जाते थे
बताया जाता है होटल में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। जहां प्रति व्यक्ति सात सौ रुपए लिए जाते थे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों के लेनदेन, मोबाइल कॉल डिटेल का भी निरीक्षण किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मिलने वाली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फरार होटल मालिक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


