गुमला में 50 हजार रुपए की संपत्ति चोरी:घर पर ताला लगा शोभायात्रा देखने गया था परिवार, वापस लौटने पर गहने-नगद मिले गायब

गुमला में 50 हजार रुपए की संपत्ति चोरी:घर पर ताला लगा शोभायात्रा देखने गया था परिवार, वापस लौटने पर गहने-नगद मिले गायब

गुमला जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में रामनवमी की रात एक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को एक किराए के मकान का ताला तोड़कर गहने और नगदी चुरा ली। यह घर सब्जी विक्रेता मोहन महतो का था। मोहन की पत्नी संध्या देवी ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है। संध्या देवी ने बताया कि रामनवमी का जुलूस देखने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर शहर गए थे। जब परिवार घर लौटा, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने चांदी के दो जोड़ी पायल, बिछिया, सोने का मांग टीका, नथनी (दो जोड़ी), चार बिछिया, पर्स में रखे 15,000 रुपए नगद और गुल्लक में जमा करीब पांच हजार रुपए चुरा लिए। कुल मिलाकर, लगभग 50 हजार रुपए की संपत्ति और नगदी की चोरी का अनुमान है। घटना की सूचना सदर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं में नशाखोरी बढ़ गई है, जिसके कारण बंद घरों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। गुमला जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में रामनवमी की रात एक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को एक किराए के मकान का ताला तोड़कर गहने और नगदी चुरा ली। यह घर सब्जी विक्रेता मोहन महतो का था। मोहन की पत्नी संध्या देवी ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है। संध्या देवी ने बताया कि रामनवमी का जुलूस देखने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर शहर गए थे। जब परिवार घर लौटा, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने चांदी के दो जोड़ी पायल, बिछिया, सोने का मांग टीका, नथनी (दो जोड़ी), चार बिछिया, पर्स में रखे 15,000 रुपए नगद और गुल्लक में जमा करीब पांच हजार रुपए चुरा लिए। कुल मिलाकर, लगभग 50 हजार रुपए की संपत्ति और नगदी की चोरी का अनुमान है। घटना की सूचना सदर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं में नशाखोरी बढ़ गई है, जिसके कारण बंद घरों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *