करनाल में सरकारी विभागों पर करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया:निगमायुक्त ने बुलाई बैठक, 31 से पहले करें जमा, ब्याज और कार्रवाई की चेतावनी

करनाल में सरकारी विभागों पर करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया:निगमायुक्त ने बुलाई बैठक, 31 से पहले करें जमा, ब्याज और कार्रवाई की चेतावनी

वित्त वर्ष 2025-26 खत्म होने में अब केवल 6 दिन बचे हैं, लेकिन शहर में अभी भी सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम को अब तक करीब 29 करोड़ रुपए टैक्स प्राप्त हो चुका है। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन ने विभागों को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बकाया राशि समय पर वसूली जा सके। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को 12 सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ निगम कार्यालय के सभागार में बैठक की। उन्होंने बताया कि इन विभागों पर कुल 10 करोड़ 70 लाख 30 हजार 237 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन विभागों पर बकाया है प्रॉपर्टी टैक्स इसमें सिंचाई विभाग पर 3 करोड़ 91 लाख 98 हजार 227 रुपए, एचएसएएमबी पर 1 करोड़ 95 लाख 50 हजार 264 रुपए, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर पर 89 लाख 59 हजार 78 रुपए और वन विभाग पर 81 लाख 99 हजार 879 रुपए बकाया हैं। इसी तरह जन स्वास्थ्य विभाग पर 83 लाख 20 हजार 120 रुपए, जिला कोर्ट पर 57 लाख 58 हजार 150 रुपए, स्पोर्ट्स विभाग पर 77 लाख 53 हजार 842 रुपए और बीएसएनएल पर 53 लाख 48 हजार 685 रुपए बकाया है। इसके अलावा जिला परिषद पर 20 लाख 95 हजार 372 रुपए, यूएचबीवीएन पर 7 लाख 8 हजार 510 रुपए, एचएसवीपी पर 7 लाख 63 हजार 213 रुपए और सीटीएम/डीसी कार्यालय पर 3 लाख 74 हजार 889 रुपए का टैक्स लंबित है। निगमायुक्त ने दी सख्त चेतावनी बैठक में निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि वे इस मामले को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के तौर पर लें। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से पहले भी कई बार पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अब भी भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित कार्यालयों पर कार्रवाई की जा सकती है। 31 मार्च के बाद बढ़ेगा बोझ निगमायुक्त ने कहा कि 31 मार्च के बाद अगले वित्त वर्ष में बकाया टैक्स पर ब्याज भी देना पड़ेगा। ऐसे में विभागों के लिए बेहतर है कि समय रहते पूरा टैक्स जमा करवा दें। बैठक में मौजूद सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही अपने मुख्यालय से संपर्क कर बकाया राशि जमा करवा देंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *