मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। बुलेट बाएं पैर में लगी है। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायल को प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। डॉक्टर के मुताबिक बुलेट हड्डी को फ्रैक्चर करते हुए बाहर निकल गई। आईसीयू में इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। घायल की पहचान सुबोध कुमार(50) के तौर पर हुई है। घटना जियालाल राय चौक की है। 2 गुटों के वर्चस्व में मारी गोली गोलीबारी की सूचना पर सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। सिटी एसपी ने बताया कि यह वारदात दो गुटों के बीच साल 2023 से चले आ रहे आपसी वर्चस्व के विवाद से जुड़ी है। इस मामले में शामिल कुछ आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। कुछ अभी जमानत पर बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभिक जांच में जियालाल चौक और नाजिरपुर के 5-6 नामजद आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष ने बुलेट सवार दो युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुराने विवाद में दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग की है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। बुलेट बाएं पैर में लगी है। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायल को प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। डॉक्टर के मुताबिक बुलेट हड्डी को फ्रैक्चर करते हुए बाहर निकल गई। आईसीयू में इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। घायल की पहचान सुबोध कुमार(50) के तौर पर हुई है। घटना जियालाल राय चौक की है। 2 गुटों के वर्चस्व में मारी गोली गोलीबारी की सूचना पर सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। सिटी एसपी ने बताया कि यह वारदात दो गुटों के बीच साल 2023 से चले आ रहे आपसी वर्चस्व के विवाद से जुड़ी है। इस मामले में शामिल कुछ आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। कुछ अभी जमानत पर बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभिक जांच में जियालाल चौक और नाजिरपुर के 5-6 नामजद आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष ने बुलेट सवार दो युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुराने विवाद में दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग की है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


