भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली:बदमाशों ने 3 गोलियां चलाई; जमीन के झगड़े में फायरिंग की आशंका

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली:बदमाशों ने 3 गोलियां चलाई; जमीन के झगड़े में फायरिंग की आशंका

भागलपुर में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के सतघरा इलाके में हुई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने युवक पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उसके जांघ में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक अलीगंज गंगटी का रहने वाला है। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान अनिल यादव के बेटे मुरारी यादव के रूप में की गई है। 3 बदमाशों ने की फायरिंग मुरारी यादव छोटी बदरपुर बगीचे के पास एक दुकान में बैठा हुआ था, तभी तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी चाय दुकानदार ने बताया कि सात लोग पहले से दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। घायल पहले भी दुकान पर आकर चाय पीते थे। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मधुसूनपुर के सरदारपुर इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। एक युवक इसमें गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। SP ने कहा कि तमाम बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा भागलपुर में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के सतघरा इलाके में हुई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने युवक पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उसके जांघ में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक अलीगंज गंगटी का रहने वाला है। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान अनिल यादव के बेटे मुरारी यादव के रूप में की गई है। 3 बदमाशों ने की फायरिंग मुरारी यादव छोटी बदरपुर बगीचे के पास एक दुकान में बैठा हुआ था, तभी तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी चाय दुकानदार ने बताया कि सात लोग पहले से दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। घायल पहले भी दुकान पर आकर चाय पीते थे। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मधुसूनपुर के सरदारपुर इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। एक युवक इसमें गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। SP ने कहा कि तमाम बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *