यूजीसी पर खुलकर बोले कांग्रेस के कद्दावर नेता, सिंधिया पर कसा तंज, सीएम के दावेदार को लेकर बोले चेहरे पर नहीं सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा जाएगा चुनाव

यूजीसी पर खुलकर बोले कांग्रेस के कद्दावर नेता, सिंधिया पर कसा तंज, सीएम के दावेदार को लेकर बोले चेहरे पर नहीं सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा जाएगा चुनाव

भिण्ड. कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने यूजीसी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह देशहित में नहीं और इसका कौन समर्थन करेगा। प्रदेश में सीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि चुनाव चेहरे पर नहीं सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा जाएगा।
भिण्ड दौरे पर आए अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जगह कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है, कोई तीसरा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तीन दिन वे अंचल के दौरे पर हैं और यह महसूस किया है कि जनता बदलाव चाहती है, सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाने के डर से खुलकर नहीं बोल पा रही है, लेकिन चुनाव के सात-आठ माह पहले यह बदलाव की बयार खुलकर दिखेगी। बहुत दिन सत्ता में रहने के बाद भाजपा के नेता थोड़ी सी भी आलोचना सहने के आदी नहीं रह गए हैं।

किसानों को राहत… फसल का मिलेगा अब उचित मूल्य, बढ़ेगी आमदनी

अंचल के नेता ने गिराई हमारी सरकार

वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने और नहीं चल पाने पर उन्होंने कहा कि चंबल अंचल के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार गिराई। भाजपा सरकार के मंत्रियों के विवादित बयानों पर अजय सिंह ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले भाजपा के नेता थोड़ी सी भी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। सेना और अन्य लोगों को लेकर विवादित बयान देने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया को भी अब बचकर रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से हम सब मिलकर अभी काम कर रहे हैं, यह चलता रहा तो और थोड़ा और दम लगाएंगे तो ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। हमारे और भाजपा के वोट में तीन-चार प्रतिशत का अंतर है। उन्होंने पिछले चुनाव के पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए भाजपा को मिली बंपर जीत पर भी संदेह जताया।

जेल में कैद राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, क्यों करोड़ों की नेटवर्थ के बाद भी नहीं चुका पा रहे 9 करोड़?

हम तो सर्वे कर रहे हैं मेल-मुलाकात करके

अजय सिंह ने कहा कि वे तीन दिन से ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर हैं और एक तरह का सर्वे कर रहा हूं। पुराने हमार पिताजी के समय के कांग्रेसियों और नए लोगां से मुलाकात कर जमीनी हकीकत जानने के साथ ही और बेहतर करने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर काम करेंगे। पिछले चुनाव में सब कांग्रेस की सरकार बना रहे थे, लेकिन जो परिणाम आए, उसमें कुछ न कुछ तो हुआ है।

एमपी के 5 श्रद्धालुओं की जयपुर में दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे से मचा हाहाकार
जनता बदलाव चाहती है

जनता भाजपा से त्रस्त है, लेकिन डरी हुई है, जिसकी वजह से खुलकर नहीं आ रही है। उसे इस बात का डर है कि उन्हें परेशान किया जाएगा, उनकी योजनाओं का लाभ बंद कर दिया जाएगा, यह हकीकत है। जिस तरह अभी हम लोग काम कर रहे हैं, उसके अनुसार वर्ष 2028 में हमारी सरकार आएगी। बड़ा अंतर नहीं है, कांग्रेस और भाजपा के वोट में तीन-चार प्रतिशत का अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *