समस्तीपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हरपुर सिंघिया जगत सिंहपुर में आज विषय वार प्रोजेक्ट मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों की ओर से अलग-अलग विषयों पर बनाए गए प्रोजेक्ट को देखकर वह काफी प्रभावित हुई। खेती करने को लेकर कई प्रोजेक्ट बनाया बच्चों ने मिसाइल के साथ ही पन बिजली योजना, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण के साथ ही वैज्ञानिक तरह से खेती करने को लेकर कई प्रोजेक्ट बनाया था। जिसकी खूब सराहना की गई। विधायक ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों ने अच्छी प्रस्तुति बनाई है इस तरह का आयोजन विद्यालयों में लगातार होना चाहिए ।जिससे बच्चों के अंदर आत्म बल विकसित होगा। साथ विज्ञान के क्षेत्र में बच्चे आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपनी मेहनत के बल पर सफलता पा रहे हैं । प्रोजेक्ट बनाने वाले बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप आने वाले समय के भविष्य हो। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर किसी भी जंग को जीता जा सकता है।
मौके पर स्कूल के हेड मास्टर संजय प्रसाद की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पहली बार विषय बार प्रोजेक्ट बच्चों की ओर से बनाया गया है । यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक रंजीत रंजन, कर्मवीर प्रसाद, रंजीत कुमार, शशि भूषण कुमार, ज्योति झा, मनीषा शालिनी, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी, अमृता, रणधीर कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में इलाके के अभिभावक भी उपस्थित थे। समस्तीपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हरपुर सिंघिया जगत सिंहपुर में आज विषय वार प्रोजेक्ट मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों की ओर से अलग-अलग विषयों पर बनाए गए प्रोजेक्ट को देखकर वह काफी प्रभावित हुई। खेती करने को लेकर कई प्रोजेक्ट बनाया बच्चों ने मिसाइल के साथ ही पन बिजली योजना, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण के साथ ही वैज्ञानिक तरह से खेती करने को लेकर कई प्रोजेक्ट बनाया था। जिसकी खूब सराहना की गई। विधायक ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों ने अच्छी प्रस्तुति बनाई है इस तरह का आयोजन विद्यालयों में लगातार होना चाहिए ।जिससे बच्चों के अंदर आत्म बल विकसित होगा। साथ विज्ञान के क्षेत्र में बच्चे आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपनी मेहनत के बल पर सफलता पा रहे हैं । प्रोजेक्ट बनाने वाले बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप आने वाले समय के भविष्य हो। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर किसी भी जंग को जीता जा सकता है।
मौके पर स्कूल के हेड मास्टर संजय प्रसाद की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पहली बार विषय बार प्रोजेक्ट बच्चों की ओर से बनाया गया है । यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक रंजीत रंजन, कर्मवीर प्रसाद, रंजीत कुमार, शशि भूषण कुमार, ज्योति झा, मनीषा शालिनी, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी, अमृता, रणधीर कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में इलाके के अभिभावक भी उपस्थित थे।


