गुमला के भरनो प्रखंड के सुपा महुवाटोली के पतरा के पास 16 जंगली हाथियों का झुंड के प्रवेश करने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं। वहीं, वन विभाग और क्यूआरटी टीम उक्त स्थल पर मौजूद हैं। टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। मानवीय आवास के पास हाथियों की उपस्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए लोक शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 30 जनवरी से 15 फरवरी अपराह्न 6 बजे तक संबंधित ग्राम क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इधर, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज के निर्देश पर भरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगली हाथियों के विचरण से उत्पन्न संभावित खतरे को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है।
थाना प्रभारी भरनो और भरनो अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से सूचित किया कि लगभग 16 जंगली हाथियों का झुंड भरनो थाना क्षेत्र के मौजा सुपा, मलगो, मोरगाव, बुढ़ीपाट और महुआटोली में विचरण कर रहा है। 5 या इससे अधिक व्यक्ति एक जगह पर नहीं हो सकेंगे जमा
जंगली हाथियों की उपस्थिति वाले स्थलों के पास 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा आम रास्तों को किसी भी मांग के उद्देश्य से अवरुद्ध करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मियों, बाजार-हाट, मेला, मंदिर-मस्जिद, पूजा-अर्चना, शादी-विवाह और शव यात्रा पर लागू नहीं होगा। ———————————– ये भी खबर पढ़िए लोहरदगा से गुमला पहुंचा 22 हाथियों का झुंड:वीडियो बनाने के लिए पास जाते दिखे लोग, झुंड में हाथियों के छोटे बच्चे भी हैं शामिल गुमला का भरनो प्रखंड में गुरुवार को 22 हाथियों का झुंड पहुंचा है। हाथी लोहरदगा जिले की ओर से अम्लीय क्षेत्र में आए हैं। इधर, हाथियों को देखने और उनका वीडियो बनाने के लिए लोग उनके पास जाते भी नजर आए, जो खतरनाक हो सकता है। हाथियों के झुंड में छोटे बच्चे भी हैं और उनकी सुरक्षा को देखते हुए हाथी लोगों पर हमला कर सकते हैं। इधर, ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। हाथी आसपास के सीमावर्ती जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर… गुमला के भरनो प्रखंड के सुपा महुवाटोली के पतरा के पास 16 जंगली हाथियों का झुंड के प्रवेश करने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं। वहीं, वन विभाग और क्यूआरटी टीम उक्त स्थल पर मौजूद हैं। टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। मानवीय आवास के पास हाथियों की उपस्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए लोक शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 30 जनवरी से 15 फरवरी अपराह्न 6 बजे तक संबंधित ग्राम क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इधर, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज के निर्देश पर भरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगली हाथियों के विचरण से उत्पन्न संभावित खतरे को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है।
थाना प्रभारी भरनो और भरनो अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से सूचित किया कि लगभग 16 जंगली हाथियों का झुंड भरनो थाना क्षेत्र के मौजा सुपा, मलगो, मोरगाव, बुढ़ीपाट और महुआटोली में विचरण कर रहा है। 5 या इससे अधिक व्यक्ति एक जगह पर नहीं हो सकेंगे जमा
जंगली हाथियों की उपस्थिति वाले स्थलों के पास 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा आम रास्तों को किसी भी मांग के उद्देश्य से अवरुद्ध करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मियों, बाजार-हाट, मेला, मंदिर-मस्जिद, पूजा-अर्चना, शादी-विवाह और शव यात्रा पर लागू नहीं होगा। ———————————– ये भी खबर पढ़िए लोहरदगा से गुमला पहुंचा 22 हाथियों का झुंड:वीडियो बनाने के लिए पास जाते दिखे लोग, झुंड में हाथियों के छोटे बच्चे भी हैं शामिल गुमला का भरनो प्रखंड में गुरुवार को 22 हाथियों का झुंड पहुंचा है। हाथी लोहरदगा जिले की ओर से अम्लीय क्षेत्र में आए हैं। इधर, हाथियों को देखने और उनका वीडियो बनाने के लिए लोग उनके पास जाते भी नजर आए, जो खतरनाक हो सकता है। हाथियों के झुंड में छोटे बच्चे भी हैं और उनकी सुरक्षा को देखते हुए हाथी लोगों पर हमला कर सकते हैं। इधर, ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। हाथी आसपास के सीमावर्ती जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर…


