मद्य निषेध टीम पर हमला; महिला एएसआई घायल:सुपौल में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, वाहन क्षतिग्रस्त

मद्य निषेध टीम पर हमला; महिला एएसआई घायल:सुपौल में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, वाहन क्षतिग्रस्त

सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर पंचायत के वार्ड 11 सरदार टोला में शराब पकड़ने गई मद्यनिषेध टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला एएसआई अंजलि कुमारी जख्मी हो गईं, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल सिमराही में कराया गया। हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अवर निरीक्षक ने 16 नामजद तथा 12 लोगों के विरुद्ध कराई एफआईआर घटना के संबंध में गुरुवार की शाम मद्यनिषेध विभाग के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने प्रतापगंज थाना में आवेदन देकर 16 नामजद तथा 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीपुर वार्ड 11 निवासी योगिंद्र सरदार अपने घर में शराब बेचने का काम करता है। सूचना की सत्यता जांचने जब पुलिस टीम योगिंद्र सरदार के घर पहुंची तो वहां से दो लोग बाहर निकलते दिखे, जिन्होंने अपना नाम योगिंद्र सरदार और त्रिवेणीगंज निवासी रोहित कुमार बताया। तलाशी की बात कहने पर 25–30 अज्ञात महिला-पुरुष किया हमला पुलिस द्वारा तलाशी की बात कहने पर दोनों उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच आसपास के 25–30 अज्ञात महिला-पुरुष लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से लैस होकर पहुंच गए और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस पीछे हटी, लेकिन ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला जारी रखा, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान महिला एएसआई अंजलि कुमारी को वाहन से खींचकर दुर्व्यवहार और मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। रात 12 बजे पुलिस बल गांव पहुंचा, योगिंद्र सरदार को हिरासत में लिया घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद रात करीब 12 बजे भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर योगिंद्र सरदार को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रात में जबरन घरों में घुसकर निर्दोष महिला-पुरुषों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि एक बच्चा पुलिस को देखकर बेहोश हो गया था, इसी अफरा-तफरी में यह घटना घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर पंचायत के वार्ड 11 सरदार टोला में शराब पकड़ने गई मद्यनिषेध टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला एएसआई अंजलि कुमारी जख्मी हो गईं, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल सिमराही में कराया गया। हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अवर निरीक्षक ने 16 नामजद तथा 12 लोगों के विरुद्ध कराई एफआईआर घटना के संबंध में गुरुवार की शाम मद्यनिषेध विभाग के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने प्रतापगंज थाना में आवेदन देकर 16 नामजद तथा 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीपुर वार्ड 11 निवासी योगिंद्र सरदार अपने घर में शराब बेचने का काम करता है। सूचना की सत्यता जांचने जब पुलिस टीम योगिंद्र सरदार के घर पहुंची तो वहां से दो लोग बाहर निकलते दिखे, जिन्होंने अपना नाम योगिंद्र सरदार और त्रिवेणीगंज निवासी रोहित कुमार बताया। तलाशी की बात कहने पर 25–30 अज्ञात महिला-पुरुष किया हमला पुलिस द्वारा तलाशी की बात कहने पर दोनों उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच आसपास के 25–30 अज्ञात महिला-पुरुष लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से लैस होकर पहुंच गए और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस पीछे हटी, लेकिन ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला जारी रखा, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान महिला एएसआई अंजलि कुमारी को वाहन से खींचकर दुर्व्यवहार और मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। रात 12 बजे पुलिस बल गांव पहुंचा, योगिंद्र सरदार को हिरासत में लिया घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद रात करीब 12 बजे भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर योगिंद्र सरदार को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रात में जबरन घरों में घुसकर निर्दोष महिला-पुरुषों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि एक बच्चा पुलिस को देखकर बेहोश हो गया था, इसी अफरा-तफरी में यह घटना घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *