भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने झारखंड की प्रगति, उन्नति और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि 15 नवंबर का दिन झारखंडवासियों के लिए गौरव का प्रतीक है। यह दिन वीर बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य गठन दोनों के रूप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और आंदोलनों के बाद झारखंड ने देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है।विद्यालय परिसर में छात्रों और शिक्षकों ने एक स्वर में शपथ ली कि वे झारखंड के नवनिर्माण में अपनी-अपनी भूमिका निभाएंगे चाहे वे किसान हों, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, युवा या मजदूर।कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, मेनका महतो, उमा भारती, बसंत आनंद, विनोद राय, ज्योति सिंह, मुस्कान, अंजली कुमारी और अरुण कुमार राणा की सराहनीय भूमिका रही। भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने झारखंड की प्रगति, उन्नति और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि 15 नवंबर का दिन झारखंडवासियों के लिए गौरव का प्रतीक है। यह दिन वीर बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य गठन दोनों के रूप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और आंदोलनों के बाद झारखंड ने देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है।विद्यालय परिसर में छात्रों और शिक्षकों ने एक स्वर में शपथ ली कि वे झारखंड के नवनिर्माण में अपनी-अपनी भूमिका निभाएंगे चाहे वे किसान हों, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, युवा या मजदूर।कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, मेनका महतो, उमा भारती, बसंत आनंद, विनोद राय, ज्योति सिंह, मुस्कान, अंजली कुमारी और अरुण कुमार राणा की सराहनीय भूमिका रही।


