सीनियर नेशनल खो-खो के लिए एमपी टीम रवाना:बेंगलुरु में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हरदा में खिलाड़ियों का अभिनंदन

सीनियर नेशनल खो-खो के लिए एमपी टीम रवाना:बेंगलुरु में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हरदा में खिलाड़ियों का अभिनंदन

हरदा से सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश की टीम हरदा से कर्नाटक के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 3 फरवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित तुमकुरु में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन साउथ एशिया खो-खो एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त खो-खो इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देशभर की श्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले हरदा के नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश खो-खो एसोसिएशन द्वारा चयनित खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 24 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्य प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें हरदा जिले के 6 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ियों के अलग-अलग दल बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश की पुरुष टीम का नेतृत्व कोच अनिल सिंह (रीवा) और महिला टीम का नेतृत्व कोच खुशबू वर्मा कर रही हैं। टीम में वर्षा मगरदे, बबीता देशमुख (भोपाल), दिशा (रीवा), आयुषी, अंशिका मिश्रा, राखी द्विवेदी, ज्योति सिंह, मारया अग्रहरि, मोहित अवस्थी, दर्शन खौरे, राहुल कैथवास और पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। इस अवसर पर अमृतश्री डेयरी के संचालक हिमांशु सिंह मौर्य के सौजन्य से सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। अभिनंदन समारोह में प्रदेश सचिव राजेश त्रिपाठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पूर्व क्रिकेट कोच राजेश तिवारी, कैलाश विश्वकर्मा, राजीव जैन, मुकेश निकुम सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *