खगड़िया निवासी प्रो. नृपेश कुमार नृप को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत डिजिटल और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने वाले एनपीटीईएल-स्वयम मंच पर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। ‘एस्पिरेंट’ श्रेणी में मिला सम्मान प्रो. नृप भारती विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, दिल्ली के स्वयम-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर (कोड-6968) के स्पोक हैं। उन्हें यह प्रमाण पत्र आईआईटी कानपुर में आयोजित स्वयम-एनपीटीईएल स्पोक फेलिसिटेशन वर्कशॉप (नॉर्थ ज़ोन) के दौरान ‘एस्पिरेंट’ श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया। यह सम्मान स्वयम-एनपीटीईएल के समन्वयक प्रो. सत्यकी रॉय सहित आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा प्रदान किया गया। एनपीटीईएल और स्वयम मंच राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ऑनलाइन शिक्षा, आजीवन शिक्षण और कौशल-आधारित सीख को प्रोत्साहित करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं। ये मंच देशभर के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तक पहुंच प्रदान कर शिक्षा में पहुंच, समता और गुणवत्ता के लक्ष्यों को साकार कर रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. नृपेश कुमार नृप ने इस उपलब्धि को संस्थान के छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एनपीटीईएल-स्वयम जैसे डिजिटल मंच विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी संस्थान में डिजिटल एवं नवाचारी शिक्षण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर भारती विद्यापीठ के अधिकारियों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे शैक्षणिक उत्कृष्टता और डिजिटल लर्निंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए एनपीटीईएल-स्वयम के प्रति आभार प्रकट किया। खगड़िया निवासी प्रो. नृपेश कुमार नृप को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत डिजिटल और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने वाले एनपीटीईएल-स्वयम मंच पर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। ‘एस्पिरेंट’ श्रेणी में मिला सम्मान प्रो. नृप भारती विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, दिल्ली के स्वयम-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर (कोड-6968) के स्पोक हैं। उन्हें यह प्रमाण पत्र आईआईटी कानपुर में आयोजित स्वयम-एनपीटीईएल स्पोक फेलिसिटेशन वर्कशॉप (नॉर्थ ज़ोन) के दौरान ‘एस्पिरेंट’ श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया। यह सम्मान स्वयम-एनपीटीईएल के समन्वयक प्रो. सत्यकी रॉय सहित आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा प्रदान किया गया। एनपीटीईएल और स्वयम मंच राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ऑनलाइन शिक्षा, आजीवन शिक्षण और कौशल-आधारित सीख को प्रोत्साहित करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं। ये मंच देशभर के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तक पहुंच प्रदान कर शिक्षा में पहुंच, समता और गुणवत्ता के लक्ष्यों को साकार कर रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. नृपेश कुमार नृप ने इस उपलब्धि को संस्थान के छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एनपीटीईएल-स्वयम जैसे डिजिटल मंच विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी संस्थान में डिजिटल एवं नवाचारी शिक्षण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर भारती विद्यापीठ के अधिकारियों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे शैक्षणिक उत्कृष्टता और डिजिटल लर्निंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए एनपीटीईएल-स्वयम के प्रति आभार प्रकट किया।


