रायगढ़| एनएमएल तलाईपाली कोयला खनन परियोजना द्वारा प्रेस मीट का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। परियोजना प्रबंधन की ओर से खनन गतिविधियों, विकास कार्यों और समग्र प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रबंधन ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 11 मिलियन मीट्रिक टन (करीब 1 करोड़ 10 लाख टन) से अधिक कोयले का उत्पादन और डिस्पैच किया गया है, जो एक नया कीर्तिमान है। वहीं एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड 45 मिलियन मीट्रिक टन के उत्पादन लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके अलावा परियोजना द्वारा अब तक 59 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सामुदायिक विकास कार्यों पर खर्च किए जाने की जानकारी दी गई।


