मुस्लिम फलक नाज से प्रोडक्शन हाउस ने की अजीब मांग, गुस्से में एक्ट्रेस ने छोड़ा बड़ा शो

मुस्लिम फलक नाज से प्रोडक्शन हाउस ने की अजीब मांग, गुस्से में एक्ट्रेस ने छोड़ा बड़ा शो

Falaq Naaz: ग्लैमर की दुनिया यानी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अब तक टैलेंट, लुक और सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात होती थी, लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम फलक नाज से एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बेहद अजीब डिमांड की है। जिसे लेकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने खुद इसे लेकर बात की है। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

फलक नाज ने किया बड़ा खुलासा (Falaq Naaz Instagram)

फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें एक जाने-माने प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था। बातचीत के दौरान जब काम की बात आगे बढ़ी, तो उन्हें उम्मीद थी कि शायद ऑडिशन या लुक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन इसके उलट, उनसे उनके जन्म की तारीख, समय और स्थान (Birth Details) मांगे गए ताकि उनकी कुंडली चेक की जा सके।

Falaq Naaz Instagram

फलक नाज से मांगी गई कुंडली (Falaq Naaz publicly blasted on production House)

फलक ने वीडियो में कहा, “मुझे इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं और आज तक मुझे सिर्फ मेरे टैलेंट, स्किल्स और क्राफ्ट की वजह से काम मिला है। अब एक नया दौर शुरू हुआ है, जहां आपकी एक्टिंग नहीं बल्कि जन्म कुंडली देखकर तय किया जाएगा कि शो हिट होगा या नहीं। यह बेहद शर्मनाक और अजीब है।”

“पंडित जी तय करेंगे कास्टिंग” (Falaq Naaz news)

फलक ने किसी का नाम लिए बिना एक बड़े हिट प्रोड्यूसर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके यहां यह चलन पुराना है। वहां पंडित जी कुंडली देखते हैं और फिर एक्टर फाइनल होता है। फलक ने बताया कि उन्होंने कभी उनके साथ काम नहीं किया क्योंकि वह इस विचारधारा में यकीन नहीं रखतीं। उन्होंने कहा, “अगर कोई प्रोडक्शन हाउस टैलेंट के बजाय अंधविश्वास के आधार पर कास्टिंग कर रहा है, तो मुझे ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना।”

फलक ने नए कलाकरों को किया सूचित (production House asking to Falaq Naaz for kundali before casting)

यह वीडियो शेयर करते हुए फलक ने उन युवाओं को भी सचेत किया जो एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आए इस नए ‘चमत्कारी’ बदलाव से वह हैरान हैं। फलक के मुताबिक, पहले टैलेंट देखा जाता था, फिर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का दौर आया और अब सब कुछ ज्योतिष पर टिक गया है।

15 साल का शानदार करियर

बता दें कि फलक नाज टीवी जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’, ‘पंड्या स्टोर’, ‘महाकाली’ और ‘राम सिया के लव कुश’ जैसे कई सुपरहिट शोज में काम किया है। 2024 में उन्होंने फिल्म ‘छोटे नवाब’ से बड़े पर्दे पर भी दस्तक दी थी। उनके इस साहसी कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है और लोग इसे ‘वर्क एथिक्स’ के लिए एक जरूरी स्टैंड बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *