समस्तीपुर जिले में रामनवमी को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। बहादुरपुर, पंजाबी कॉलोनी समेत अलग-अलग मंदिरों में रंग-रोगन कराया जा रहा है। हिंदू संगठन की ओर से शहर में शोभा यात्री निकाली जाएगी। पिछले साल मुफस्सिल के डढियाबेलार गांव में प्रतिमा को विखंडित किए जाने के कारण तनाव की स्थिति हो गई थी। इस गांव को संवदनशील मानते हुए एक सप्ताह पहले ही पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
रामनवमी के दिन से शुरू होगा अष्टयाम यज्ञ डढियाबेलार गांव स्थित हनुमान मंदिर में पिछले 38 साल से रामनवमी के दिन भव्य आयोजन किया जा रहा है। रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष विकास चंद्र सिन्हा ने बताया कि पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। नवमी के दिन पूजा-अर्चना के बाद अष्टयाम यज्ञ का आयोजन होगा। मंदिन के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पिछले साल गांव के ही एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने प्रतिमा पर पत्थर मार का उसे विखंडित कर दिया गया था। जिस कारण तनाव हो गया था। हालांकि अब माहौल पूरी तरह से शांत है। हनुमान जी की नई प्रतिमा लगाई गई है। पुलिस बल तैनात हैं। विशेष रूप से किसी भी राजनीतिक दलों के नेताओं को नहीं बुलाया गया है। हालांकि मंदिर में किसी के आने पर कोई रोक नहीं है।
मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले भर में थाना स्तर पर संवेदनशील जगह चिन्हित किए गए हैं। 100 से अधिक जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ 500 से अधिक पुलिस बलों को तैनात किया गया है। सभी पुलिस टीम को अपने-अपने नामित स्थलों पर गुरुवार शाम तक पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही इलाकों में राउंड दी क्लॉक पेट्रोलिंग की जाएगी। समस्तीपुर जिले में रामनवमी को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। बहादुरपुर, पंजाबी कॉलोनी समेत अलग-अलग मंदिरों में रंग-रोगन कराया जा रहा है। हिंदू संगठन की ओर से शहर में शोभा यात्री निकाली जाएगी। पिछले साल मुफस्सिल के डढियाबेलार गांव में प्रतिमा को विखंडित किए जाने के कारण तनाव की स्थिति हो गई थी। इस गांव को संवदनशील मानते हुए एक सप्ताह पहले ही पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
रामनवमी के दिन से शुरू होगा अष्टयाम यज्ञ डढियाबेलार गांव स्थित हनुमान मंदिर में पिछले 38 साल से रामनवमी के दिन भव्य आयोजन किया जा रहा है। रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष विकास चंद्र सिन्हा ने बताया कि पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। नवमी के दिन पूजा-अर्चना के बाद अष्टयाम यज्ञ का आयोजन होगा। मंदिन के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पिछले साल गांव के ही एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने प्रतिमा पर पत्थर मार का उसे विखंडित कर दिया गया था। जिस कारण तनाव हो गया था। हालांकि अब माहौल पूरी तरह से शांत है। हनुमान जी की नई प्रतिमा लगाई गई है। पुलिस बल तैनात हैं। विशेष रूप से किसी भी राजनीतिक दलों के नेताओं को नहीं बुलाया गया है। हालांकि मंदिर में किसी के आने पर कोई रोक नहीं है।
मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले भर में थाना स्तर पर संवेदनशील जगह चिन्हित किए गए हैं। 100 से अधिक जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ 500 से अधिक पुलिस बलों को तैनात किया गया है। सभी पुलिस टीम को अपने-अपने नामित स्थलों पर गुरुवार शाम तक पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही इलाकों में राउंड दी क्लॉक पेट्रोलिंग की जाएगी।