हरदा| राज्य शिक्षा केंद्र ने आरटीई में निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया की समय सारणी जारी कर दी है। इसके तहत निजी स्कूलों की सीटों की संख्या पोर्टल पर 9 मार्च को प्रदर्शित होगी। ऑनलाइन आवेदन 13 से 28 मार्च तक किए जा सकेंगे। इसी बीच त्रुटी सुधार किया जा सकेगा। आवेदन के बाद 14 से 30 मार्च तक जन शिक्षा केंद्र में सत्यापन कराना होगा। ऑनलाइन लॉटरी से 2 अप्रैल को स्कूलों का आवंटन होगा। आवेदकों को एसएमएस से सूचना दी जाएगी। सीट आवंटन के बाद 3 से 15 अप्रैल तक स्कूलों को मोबाइल एप से एडमिशन की रिपोर्टिंग करना होगी। नर्सरी के लिए न्यूनतम उम्र 3 एवं अधिकतम 4 वर्ष 6 माह, केजी-1 के लिए न्यूनतम आयु 4 एवं अधिकतम आयु 5 वर्ष 6 माह, कक्षा-1 के लिए न्यूनतम आयु 6 एवं अधिकतम 7 वर्ष 6 माह तय की है।


