हेल्पलाइन नंबर से शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान:सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सुनी जाएंगी शिकायतें, सप्ताह में 6 दिन मिलेगी सुविधा

हेल्पलाइन नंबर से शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान:सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सुनी जाएंगी शिकायतें, सप्ताह में 6 दिन मिलेगी सुविधा

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। रविवार को मुजफ्फरपुर के एक स्थानीय होटल में पीसी हुई। इस दौरान शिक्षकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7294893444 जारी किया गया। हेल्पलाइन से शिक्षक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि इस हेल्पलाइन पर शिक्षक सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों को संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन के सहयोग से हर महीने विशेष समस्या समाधान शिविर आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है। सीएम नीतीश के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। इसपर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और कहा कि 2006 में बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों का नियमितीकरण कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया गया। इसके बाद 2006 से 2010 के बीच बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्तियां हुई। 2011-12 में टीईटी परीक्षा से राज्य को करीब 1.47 अभ्यर्थी मिले।
शिक्षा बजट में बड़ा इजाफा वक्ता अभिषेक झा ने कहा कि 2005 में बिहार का शिक्षा बजट 4,366 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 68 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। यह राज्य के कुल बजट का लगभग 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि साइकिल योजना, पोशाक योजना और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के कारण स्कूलों में नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस मौके पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में “शिक्षा क्रांति का जनक” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक और सकारात्मक बदलाव हुए हैं। कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर तथा वरिष्ठ नेता ठाकुर धर्मेंद्र ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। रविवार को मुजफ्फरपुर के एक स्थानीय होटल में पीसी हुई। इस दौरान शिक्षकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7294893444 जारी किया गया। हेल्पलाइन से शिक्षक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि इस हेल्पलाइन पर शिक्षक सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों को संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन के सहयोग से हर महीने विशेष समस्या समाधान शिविर आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है। सीएम नीतीश के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। इसपर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और कहा कि 2006 में बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों का नियमितीकरण कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया गया। इसके बाद 2006 से 2010 के बीच बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्तियां हुई। 2011-12 में टीईटी परीक्षा से राज्य को करीब 1.47 अभ्यर्थी मिले।
शिक्षा बजट में बड़ा इजाफा वक्ता अभिषेक झा ने कहा कि 2005 में बिहार का शिक्षा बजट 4,366 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 68 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। यह राज्य के कुल बजट का लगभग 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि साइकिल योजना, पोशाक योजना और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के कारण स्कूलों में नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस मौके पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में “शिक्षा क्रांति का जनक” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक और सकारात्मक बदलाव हुए हैं। कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर तथा वरिष्ठ नेता ठाकुर धर्मेंद्र ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *