भाजपा के रायपुर (Raipur) स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र में 19 फरवरी को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थी।कैबिनेट मंत्री राजवाड़े ने बताया कि सहयोग केंद्र (Sahyog Kendra) में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं द्वारा आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से अनेक आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों में अग्रेषित किया गया है।सहयोग केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और प्रदेश आईटी (IT) सेल संयोजक सुनील पिल्लई भी उपस्थित थे।