माघ मेला जाने वालों की बढ़ी परेशानी, बीना से प्रयागराज जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल

माघ मेला जाने वालों की बढ़ी परेशानी, बीना से प्रयागराज जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल

बीना. माघ मेला में स्नान एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन बीना से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीटें न मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। जबकि कुछ ट्रेनों में सीमित सीटें ही शेष बची हैं। इसके बावजूद रेलवे की ओर से अब तक कोई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की गई है।
रेलवे की आरक्षण स्थिति पर नजर डालें तो अहमदाबाद-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस और शिप्रा एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, तुलसी एक्सप्रेस में केवल 45 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि डॉ. आंबेडकरनगर-प्रयागराज एक्सप्रेस और बलिया एक्सप्रेस में मात्र 21-21 सीटें ही शेष हैं। इसके अलावा गांधीनगर-बनारस एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।

पहले से ही की जानी थी स्पेशल ट्रेन की घोषणा
श्रद्धालुओं का कहना है कि माघ मेला के कारण प्रयागराज जाने वालों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था पहले से की जानी चाहिए थी। महाकुंभ के दौरान बीना से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिली थी और यात्रा आसान हुई थी। उसी तर्ज पर इस बार भी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठ रही है। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन या अतिरिक्त कोच लगाने की मांग भी यात्रियों ने की है। ताकि माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

फैक्ट फाइल
अहमदाबाद-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रे्रस – नोरूम
कामायनी एक्सप्रेस – नोरूम
तुलसी एक्सप्रेस – 45
डॉ. आंबेडकरनगर-प्रयागराज एक्सप्रेस – 21
बलिया एक्सप्रेस – 21
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस – नोरूम
गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस – नोरूम
दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस – नोरूम
शिप्रा एक्सप्रेस – नोरूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *