जयपुर | प्रताप नगर के सांगानेर स्थित कुम्भा मार्ग पर सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य नालियों को पाटकर लॉकिंग टाइल्स लगाए गए, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण हल्की बारिश में ही सेक्टर-8 जाने वाली कॉलोनी की सड़क पर पानी भर गया। पैदल चलने वालों का आवागमन बाधित हुआ और पानी सूखने पर कीचड़ व बदबू की समस्या भी सामने आई। जोन-86 के लोगों की ओर से जन प्रतिनिधियों और जेडीए व नगर निगम अधिकारियों से निकासी दुरुस्त कर तुरंत समाधान करने की मांग की। -आशुतोष कुमावत, स्थानीय निवासी जयपुर | सांगानेर के डिग्गी रोड पर बीसलपुर पाइपलाइन में रिसाव के कारण पिछले 20 दिनों से लगातार हजारों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रिसाव की वजह से सड़क पर पानी जमा रहता है और आसपास के दुकानदार व राहगीर भी परेशान हैं। मांग की कि सांगानेर कार सर्विस के सामने, बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स के बाहर स्थित रिसाव को तुरंत ठीक कर जलापूर्ति व्यवस्था सुधारी जाए। – हिमांशु शर्मा , स्थानीय निवासी जयपुर | सांगानेर क्षेत्र के कोकावास वार्ड-97 में छह महीने पहले खुदी सड़क अब तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने से आवाजाही बाधित हो रही है और धूल, गड्ढों व असुविधा के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराए, ताकि क्षेत्र में सामान्य यातायात बहाल हो सके और परेशानी कम हो। – अतुल वर्मा, स्थानीय निवासी जयपुर | गुर्जर बस्ती, शास्त्री नगर (वार्ड-17) में प्लॉट नंबर 1/139-140 के सामने स्थित मकान से निकलने वाले नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।-लक्ष्मीनारायण मीणा, स्थानीय निवासी कुम्भा मार्ग; सौंदर्य बढ़ाने को लगाई टाइल्स, पानी भरा पाइपलाइन रिसाव से रोज हो रही पानी की बर्बादी कोकावास में 6 माह से सड़क खुदी, लोग परेशान जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9340931270 पर HD फोटो ही वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें।


