Priyanka Chopra Hot Look: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जहां एक तरफ अपनी प्रोफेशनल लाइफ में लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं वहीं अपने निजी जीवन को भी प्रियंका अच्छे से बैलेंस करके चलती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने पति निक के साथ मिलकर बेटी मालती मैरी का चौथा जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रिंयका का हॉट अवतार देखने को मिला। उन्होंने पूल में अपने बिकिनी अवतार से कहर ढाया।
निक जोनस ने साझा की तस्वीरें
निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें पूरी फैमिली नजर आ रही है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा काफी ग्लैमरस लग रही हैं। पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ वेकेशन पर गईं प्रियंका की पूल साइड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। फैमिली वेकेशन के दौरान जहां एक ओर बेटी का चौथा जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया, वहीं दूसरी ओर प्रियंका का स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
फैंस को पसंद आया प्रियंका का अंदाज
निक और मालती मैरी के साथ पूल के किनारे पोज देती प्रियंका की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी, जहां फैंस उनके फिटनेस और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खास बात यह रही कि इन पलों को खुद निक जोनस ने कैमरे में कैद किया। पूल में मस्ती करने के अलावा कपल ने बेटी का केक भी काटा।
प्रिंयका और निक का फैमिली टाइम
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है। साल 2018 में शादी के बाद से दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां साझा करते रहते हैं। बेटी मालती के आने के बाद अक्सर दोनों को फैमिली के साथ टाइम बिताते हुए स्पॉट किया जाता है।
‘द ब्लफ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। वहीं निक जोनस अपने म्यूजिक टूर में व्यस्त हैं। बावजूद इसके, ये तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि दोनों अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं और एक दूसरे के साथ खुलकर एन्जॉय करते हैं।


