निक जोनस का लेटर पढ़कर प्रियंका चोपड़ा के निकले आंसू, बोले- मेरी जान…, फैंस ने उतारी कपल की नजर

निक जोनस का लेटर पढ़कर प्रियंका चोपड़ा के निकले आंसू, बोले- मेरी जान…, फैंस ने उतारी कपल की नजर

Nick Jonas Letter To Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया से लेकर इंटरव्यू तक लोगों को ‘कपल गोल्स’ देती रही है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा पल सामने आया जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर जय शेट्टी के पॉडकास्ट में प्रियंका के लिए निक द्वारा लिखा गया एक लेटर पढ़ा गया, जिसे सुनकर अभिनेत्री की आंखें नम हो गईं।

‘माय जान’ से शुरू हुआ इमोशनल मैसेज (Nick Jonas Letter To Priyanka Chopra)

इस लेटर की शुरुआत माय जान से हुई। निक ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें प्रियंका की पहचान उनके स्टारडम से नहीं, बल्कि उनके इंसानियत भरे स्वभाव से है। उन्होंने बताया कि कैमरे की चमक से दूर प्रियंका जिस तरह परिवार को संभालती हैं, वही बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। एक मां, बेटी, बहन और जीवनसाथी के रूप में उनका समर्पण निक को हर दिन प्रेरित करता है।

संघर्षों के बीच मजबूत रहीं प्रियंका (Nick Jonas Letter To Priyanka Chopra)

निक ने अपने मैसेज में उन सालों का जिक्र भी किया जब प्रियंका ने निजी और पेशेवर स्तर पर कई चुनौतियों का सामना किया। अलग देश में बसना, दो संस्कृतियों को साथ लेकर चलना और लगातार काम के दबाव को संभालना- इन सबके बीच उन्होंने अपने मूल्यों को कभी नहीं छोड़ा। निक ने कहा कि वह प्रियंका की इस ताकत पर गर्व महसूस करते हैं और मानते हैं कि उनके दिवंगत पिता भी अपनी बेटी पर उतना ही गर्व करते होंगे।

‘तुम हमारी दुनिया का केंद्र हो’

निक ने अपनी पत्नी को अपनी दुनिया का केंद्र बताया और कहा कि उनके साथ जीवन बिताना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने भरोसा जताया कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, दोनों मिलकर हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं। इस संदेश में उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का भी जिक्र किया और कहा कि वह और मालती, प्रियंका के साथ हर कदम पर खड़े हैं।

प्रियंका ने याद किया पुराना वादा

इस भावुक पल के बाद प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके पति उन्हें अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने एक पुरानी याद साझा की जब निक ने शादी से पहले उनकी मां से वादा किया था कि वह प्रियंका को हमेशा खुश रखेंगे। अभिनेत्री ने बताया कि निक ने केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में भी इस वादे को निभाया है। छोटे-छोटे इशारों और नोट्स के जरिए वो उन्हें यह एहसास दिलाते रहते हैं कि वह कितनी खास हैं। प्रियंका के इन वीडियोज पर फैंस ने जमकर अपने रिएक्शन्स दिए हैं।

प्रियंका ने ये भी बताया कि उन्होंने वर्षों में मिले निक के सभी पत्रों और कार्ड्स को सहेज कर रखा है। उनके अनुसार, अपनों को यह बताना कि आप उनसे प्यार करते हैं, रिश्ते को मजबूत बनाता है।

शाही अंदाज में हुई थी शादी

बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान में भव्य समारोह के बीच शादी रचाई थी, जहां हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं से रस्में निभाई गईं। साल 2022 में उन्होंने अपनी बेटी मालती का स्वागत किया। आज भी ये जोड़ी अपनी सादगी और गहराई भरे रिश्ते के कारण फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *