एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को संत कोलंबस हाई स्कूल बेलदारी में आयोजित हुई। बैठक में निजी स्कूलों से आठवीं कक्षा पास आउट हुए बच्चों के सरकारी स्कूलों में नामांकन में आ रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष मो नुरैन खान ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकांश नियमों को मानने के बावजूद निजी स्कूलों को परेशान किया जा रहा है। विभाग के आदेशानुसार यूं डायस भरने वाले निजी स्कूलों की टीसी को सरकारी स्कूलों में सिर्फ इसलिए मान्यता नहीं दी जा रही है क्योंकि उनके पास क्यूआर कोड नहीं है।यह निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बच्चों के हित में विभाग को इस मामले में नरमी बरतने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस संगठन में ऐसे शिक्षक जुड़े हुए हैं जो बच्चों को शिक्षा देने के साथ अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं। हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ सरकार के सभी नियमों का पालन करते हैं। फिर भी सरकार हम लोगों पर तरह-तरह से दबाव बनाने का प्रयास करती है। जिले में 200 ऐसे विद्यालय हैं जिनका पहले कोड मिला था, लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है। ऐसे में इन विद्यालय से पास होकर निकले छात्रों का नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय नियम व निर्देशों का पालन करने के बावजूद हमें सामाजिक स्तर पर गिराने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में निजी स्कूलों की पीड़ा व्यक्त करते हुए जिला सचिव अब्दुल्ला उर्फ अरशद सरहदी ने कहा कि हम वैसे निजी विद्यालय हैं जो किताब, कॉपी, जूता, मौजा इत्यादि की बिक्री अपने विद्यालय में नहीं करते हैं। बावजूद हम लोगों पर आरोप लगाया जाता है कि आप लोग किताब और जूता आदि बेच रहे हैं। ऐसे में हम लोगों की सरकार से मांग है कि एक पुस्तक को जारी कर दिया जाए जिससे सरकारी के साथ निजी विद्यालय में भी उसकी पढ़ाई हो सके। उन्होंने कहा कि हम ऐसे निजी स्कूल है जिनकी फीस 1000 रुपये भी नहीं है। बहुत सारे विद्यालय में नामांकन के अतिरिक्त कोई भी शुल्क नहीं ली जाती, फिर भी हमें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कोषाध्यक्ष सनत कुमार होत्री, संयुक्त सचिव इरशाद हुसैन, उपाध्यक्ष शेख हस्मुद्दीन,दीप नारायण काजी,नवलकिशोर पाण्डेय,सुमन श्रीवास्तव,बेतिया प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील सिरिल,लौरिया प्रखण्ड अध्यक्ष अमानुल्लाह आमिर, चौतरवा सचिव वसीउल्लाह खान,ज्ञान फ्रांसिस, चनपटिया सचिव अभिषेक कुमार पांडेय,मैनाटांड़ अध्यक्ष प्रेमशंकर सहित बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के संचालक मौजूद रहे। एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को संत कोलंबस हाई स्कूल बेलदारी में आयोजित हुई। बैठक में निजी स्कूलों से आठवीं कक्षा पास आउट हुए बच्चों के सरकारी स्कूलों में नामांकन में आ रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष मो नुरैन खान ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकांश नियमों को मानने के बावजूद निजी स्कूलों को परेशान किया जा रहा है। विभाग के आदेशानुसार यूं डायस भरने वाले निजी स्कूलों की टीसी को सरकारी स्कूलों में सिर्फ इसलिए मान्यता नहीं दी जा रही है क्योंकि उनके पास क्यूआर कोड नहीं है।यह निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बच्चों के हित में विभाग को इस मामले में नरमी बरतने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस संगठन में ऐसे शिक्षक जुड़े हुए हैं जो बच्चों को शिक्षा देने के साथ अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं। हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ सरकार के सभी नियमों का पालन करते हैं। फिर भी सरकार हम लोगों पर तरह-तरह से दबाव बनाने का प्रयास करती है। जिले में 200 ऐसे विद्यालय हैं जिनका पहले कोड मिला था, लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है। ऐसे में इन विद्यालय से पास होकर निकले छात्रों का नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय नियम व निर्देशों का पालन करने के बावजूद हमें सामाजिक स्तर पर गिराने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में निजी स्कूलों की पीड़ा व्यक्त करते हुए जिला सचिव अब्दुल्ला उर्फ अरशद सरहदी ने कहा कि हम वैसे निजी विद्यालय हैं जो किताब, कॉपी, जूता, मौजा इत्यादि की बिक्री अपने विद्यालय में नहीं करते हैं। बावजूद हम लोगों पर आरोप लगाया जाता है कि आप लोग किताब और जूता आदि बेच रहे हैं। ऐसे में हम लोगों की सरकार से मांग है कि एक पुस्तक को जारी कर दिया जाए जिससे सरकारी के साथ निजी विद्यालय में भी उसकी पढ़ाई हो सके। उन्होंने कहा कि हम ऐसे निजी स्कूल है जिनकी फीस 1000 रुपये भी नहीं है। बहुत सारे विद्यालय में नामांकन के अतिरिक्त कोई भी शुल्क नहीं ली जाती, फिर भी हमें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कोषाध्यक्ष सनत कुमार होत्री, संयुक्त सचिव इरशाद हुसैन, उपाध्यक्ष शेख हस्मुद्दीन,दीप नारायण काजी,नवलकिशोर पाण्डेय,सुमन श्रीवास्तव,बेतिया प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील सिरिल,लौरिया प्रखण्ड अध्यक्ष अमानुल्लाह आमिर, चौतरवा सचिव वसीउल्लाह खान,ज्ञान फ्रांसिस, चनपटिया सचिव अभिषेक कुमार पांडेय,मैनाटांड़ अध्यक्ष प्रेमशंकर सहित बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के संचालक मौजूद रहे।


