शेखपुरा: नगर क्षेत्र के पटेल चौक के पास संचालित एक निजी नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सील कर दिया गया। यह नर्सिंग होम सरकारी नियमों का उल्लंघन कर चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को पहले एंबुलेंस से सदर अस्पताल और अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार, इस नर्सिंग होम में पहले भी ऑपरेशन के दौरान कई मरीजों की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। नर्सिंग होम पर लगातार गलत संचालन के आरोप लग रहे थे और कार्रवाई की मांग की जा रही थी। हाल ही में एक और मरीज की मौत के बाद एक जांच टीम गठित की गई थी। छापामारी के दौरान अस्पताल संचालक गायब जांच में रजिस्ट्रेशन सहित कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। छापामार दल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभू शरण पांडेय, नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और महिला दारोगा कुमारी शुभम सिंहा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। डॉ. शंभू शरण पांडेय ने बताया कि छापामारी के दौरान नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक या मरीजों की देखभाल करने वाला स्टाफ मौजूद नहीं था। ऑपरेशन थिएटर भी बंद पाया गया। शेखपुरा: नगर क्षेत्र के पटेल चौक के पास संचालित एक निजी नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सील कर दिया गया। यह नर्सिंग होम सरकारी नियमों का उल्लंघन कर चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को पहले एंबुलेंस से सदर अस्पताल और अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार, इस नर्सिंग होम में पहले भी ऑपरेशन के दौरान कई मरीजों की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। नर्सिंग होम पर लगातार गलत संचालन के आरोप लग रहे थे और कार्रवाई की मांग की जा रही थी। हाल ही में एक और मरीज की मौत के बाद एक जांच टीम गठित की गई थी। छापामारी के दौरान अस्पताल संचालक गायब जांच में रजिस्ट्रेशन सहित कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। छापामार दल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभू शरण पांडेय, नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और महिला दारोगा कुमारी शुभम सिंहा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। डॉ. शंभू शरण पांडेय ने बताया कि छापामारी के दौरान नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक या मरीजों की देखभाल करने वाला स्टाफ मौजूद नहीं था। ऑपरेशन थिएटर भी बंद पाया गया।


