गाजीपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र में गाजीपुर से बनारस आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस के पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग दौड़े और राहत वा बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री बस के नीचे दबे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह बस गाजीपुर से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा की बस में कुल 45 यात्री सवार थे और नंदगंज पहुंचने के बाद तेज होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही पलट गई। इस दौरान बस के नीचे कई यात्री दब गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को बाहर निकालते हुए राहत वा बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से कई लोगों को नंदगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके साथ ही कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है………..


