मुंगेर सदर अस्पताल से पुलिस हिरासत से एक कैदी फरार हो गया है। यह घटना सोमवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। फरार कैदी की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोसी टोला निवासी 35 वर्षीय देवराज कुमार के रूप में हुई है, जो सिट्टू यादव का पुत्र है। पुलिस सुरक्षा के बीच कैदी के भाग जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। कैदी की गिरफ्तारी के लिए शहर में देर रात तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। 32 लाख रुपये के गबन का आरोप देवराज कुमार पर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर 32 लाख रुपये के गबन का आरोप है। इस संबंध में एक माह पहले कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उसे मेडिकल जांच के लिए कासिम बाजार थाना से हथकड़ी लगाकर सदर अस्पताल लाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान देवराज ने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फरार चोर की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी इलाज के दौरान ही आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया। उसने हाथ में लगी हथकड़ी से रस्सी खोलकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना में तैनात सिपाही बबलू कुमार और मोहम्मद शाहजहां उसे मेडिकल कराने लाए थे। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपी भागा। घटना के बाद से फरार चोर की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मुंगेर सदर अस्पताल से पुलिस हिरासत से एक कैदी फरार हो गया है। यह घटना सोमवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। फरार कैदी की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोसी टोला निवासी 35 वर्षीय देवराज कुमार के रूप में हुई है, जो सिट्टू यादव का पुत्र है। पुलिस सुरक्षा के बीच कैदी के भाग जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। कैदी की गिरफ्तारी के लिए शहर में देर रात तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। 32 लाख रुपये के गबन का आरोप देवराज कुमार पर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर 32 लाख रुपये के गबन का आरोप है। इस संबंध में एक माह पहले कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उसे मेडिकल जांच के लिए कासिम बाजार थाना से हथकड़ी लगाकर सदर अस्पताल लाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान देवराज ने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फरार चोर की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी इलाज के दौरान ही आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया। उसने हाथ में लगी हथकड़ी से रस्सी खोलकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना में तैनात सिपाही बबलू कुमार और मोहम्मद शाहजहां उसे मेडिकल कराने लाए थे। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपी भागा। घटना के बाद से फरार चोर की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।


