प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने देखा नमोभारत कॉरिडोर:डॉक्यूमेंटेशन बुक, ‘नमो भारत: इंडियाज़ न्यू-एज मोबिलिटी’ को किया रिलीज

दिल्ली से मेरठ के बीच चल रही देश की पहली नमोभारत रैपिड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव ने भी देखा। शुक्रवार को पीएम के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, पीएम के सलाहकार तरुण कपूर व पीएमओ के अन्य अफसरों ने नमोभारत कॉरिडोर का दौरा किया। दौरा दिल्ली, गाजियाबाद से मेरठ नमोभारत कॉरिडोर का रहा।
इस दौरान आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रायल के सचिव श्रीनिवास कटिकिथाला सहित मंत्रालय के अन्य अफसर भी मौजूद रहे। एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल ने सभी का स्वागत किया।
देश की पहली रैपिड रेल की जानकारी दी
प्रतिनिधिमंडल को भारत की प्रथम नमो भारत परियोजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें परियोजना का समग्र विवरण, इसमें उपयोग की गई उन्नत तकनीकों तथा उन प्रमुख नवाचारों की जानकारी शामिल थी जो क्षेत्रीय गतिशीलता के क्षेत्र में नया मानक स्थापित कर रहे हैं। एनसीआरटीसी द्वारा दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबे खंड में देश के प्रथम नमो भारत कॉरिडोर का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। प्रतिनिधिमंडल को यह भी अवगत कराया गया कि नमो भारत किस प्रकार प्रदूषण और जाम जैसी शहरी गतिशीलता की गंभीर चुनौतियों का समाधान प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक अधिक सतत एवं कुशल परिवहन तंत्र के निर्माण में योगदान दे रहा है। साथ ही, इस क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम कर, बहु-केंद्रित (पॉलिसेंट्रिक) शहरी विकास को बढ़ावा देने की इस कॉरिडोर की परिवर्तनकारी क्षमता पर भी चर्चा की गई। संपूर्ण कॉरिडोर पर परिचालन आरंभ होने के साथ ही इसका प्रभाव अब जमीनी स्तर पर देखा भी जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *