राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य अवधेश झा पहुंचे पैतृक गांव:ग्रामीणों संग बांटी खुशियां, प्रीतिभोज का किया आयोजन

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य अवधेश झा पहुंचे पैतृक गांव:ग्रामीणों संग बांटी खुशियां, प्रीतिभोज का किया आयोजन

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ दक्षिणी पंचायत के भरतखंड निवासी प्राचार्य अवधेश कुमार झा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ अपनी खुशियां साझा की और प्रीतिभोज का आयोजन किया। अवधेश कुमार झा दिल्ली के सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी में प्रिंसिपल हैं। उन्हें 5 सितंबर 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह स्व. कनक लाल झा और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका जयंती झा के बेटा हैं। महामहिम राष्ट्रपति के हाथों से मिला सम्मान बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने कर्तव्य पालन के पश्चात प्राचार्य झा अपनी खुशियां साझा करने के लिए सपरिवार भरतखंड पहुंचे। उन्होंने कहा, “महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाने के बाद इस खुशी को बांटने के लिए हम अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। यहां मेरी मां है और खुशियां बांटने से खुशियां बढ़ती हैं। साथ ही अपनी जन्मभूमि स्वर्ग से भी सुंदर होती है।” उनकी पत्नी, व्याख्याता सीमा झा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करना एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा, “हर शिक्षक चाहता है कि यह सम्मान उन्हें भी मिले, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मैं उनकी धर्मपत्नी हूं।” प्राचार्य अवधेश कुमार झा की मां और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका जयंती झा ने अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास था कि मेरा बेटा इस मुकाम को हासिल कर पाएगा। ऐसा बेटा सबको भगवान दें।” यह कहते हुए उनकी आंखें नम हो गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बलदेव चौधरी और उपमुखिया प्रतिनिधि बम बम झा ने कहा कि यह भरतखंड गांव के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि युवा वर्ग को प्रेरणा देगी। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ दक्षिणी पंचायत के भरतखंड निवासी प्राचार्य अवधेश कुमार झा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ अपनी खुशियां साझा की और प्रीतिभोज का आयोजन किया। अवधेश कुमार झा दिल्ली के सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी में प्रिंसिपल हैं। उन्हें 5 सितंबर 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह स्व. कनक लाल झा और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका जयंती झा के बेटा हैं। महामहिम राष्ट्रपति के हाथों से मिला सम्मान बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने कर्तव्य पालन के पश्चात प्राचार्य झा अपनी खुशियां साझा करने के लिए सपरिवार भरतखंड पहुंचे। उन्होंने कहा, “महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाने के बाद इस खुशी को बांटने के लिए हम अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। यहां मेरी मां है और खुशियां बांटने से खुशियां बढ़ती हैं। साथ ही अपनी जन्मभूमि स्वर्ग से भी सुंदर होती है।” उनकी पत्नी, व्याख्याता सीमा झा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करना एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा, “हर शिक्षक चाहता है कि यह सम्मान उन्हें भी मिले, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मैं उनकी धर्मपत्नी हूं।” प्राचार्य अवधेश कुमार झा की मां और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका जयंती झा ने अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास था कि मेरा बेटा इस मुकाम को हासिल कर पाएगा। ऐसा बेटा सबको भगवान दें।” यह कहते हुए उनकी आंखें नम हो गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बलदेव चौधरी और उपमुखिया प्रतिनिधि बम बम झा ने कहा कि यह भरतखंड गांव के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि युवा वर्ग को प्रेरणा देगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *