प्रिंस नरूला ने करण कुंद्रा और तेजस्वी की ‘सीक्रेट वेडिंग’ पर लगाई मुहर, क्या गुपचुप तरीके से बन गए पति-पत्नी?

प्रिंस नरूला ने करण कुंद्रा और तेजस्वी की ‘सीक्रेट वेडिंग’ पर लगाई मुहर, क्या गुपचुप तरीके से बन गए पति-पत्नी?

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Secret Marriage: टीवी स्टार्स करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की गुपचुप शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दिया है। ये कपल पिछले 4 साल से प्यार में है और फैंस उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि करण और तेजस्वी ने छुपाकर शादी कर ली है। इन पोस्ट्स को देखकर कुछ फैंस कन्फ्यूज जरूर हुए हैं कि क्या ये सच में हुई है या नहीं।

करण और तेजस्वी की ओर से ऑफिशियल बयान नहीं आया है

अभी तक करण और तेजस्वी की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन इस बीच, टीवी स्टार प्रिंस नरूला ने एक इंटरव्यू में करण और तेजस्वी की शादी की बात कन्फर्म की थी। प्रिंस ने बताया था कि दोनों शादी एक खास शो के बाद करेंगे, जिससे ये शक और भी स्ट्रॉग हो गया है। प्रिंस के इस बयान पर उनकी दोस्त युविका चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि शायद उनकी शादी उस शो पर ही हो जाए।

करण कुंद्रा और तेजस्वी

इतना ही नहीं, करण और तेजस्वी इस समय टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें फेमस कॉमेडियन भारती सिंह भी हैं। भारती ने हाल ही में अपने व्लॉग में खुलासा किया कि वे और उनकी बहन दोनों करण कुंद्रा की बहुत बड़ी फैन थीं। भारती ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वे करण को बेहद हैंडसम और शांत समझती थीं और उनकी बहन तो इतनी दीवानी थीं कि बर्तन धोना भी बीच में छोड़ देती थीं ताकि करण को टीवी पर देख सकें।

सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर हैं

एक्टर करण कुंद्रा ने 2009 में टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और तब से लेकर अब तक कई शोज में काम कर चुके हैं। तो वहीं भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी की शुरुआत 2008 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से की थी, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। बता दें, करण और तेजस्वी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन फैंस एक आधिकारिक पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *