पिस्टल तानकर रेलवे फाटक खुलवाने का दबाव, VIDEO:गेटमैन से की मारपीट, 15 मिनट हार्न बजाते खड़ी रही ट्रेन

पिस्टल तानकर रेलवे फाटक खुलवाने का दबाव, VIDEO:गेटमैन से की मारपीट, 15 मिनट हार्न बजाते खड़ी रही ट्रेन

मैनपुरी के टिण्डौली रेलवे क्रॉसिंग पर कथित क्राइम ब्रांच कर्मियों की दबंगई का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग हथियार दिखाकर गेटमैन पर फाटक खोलने का दबाव बनाते दिख रहे हैं, जिसके कारण एक ट्रेन को 10-15 मिनट तक रुकना पड़ा। यह घटना मैनपुरी के टिण्डौली रेलवे क्रॉसिंग की बताई जा रही है। वायरल फुटेज में एक कार फाटक के पास रुकती है और उसमें सवार कुछ लोग हथियार लेकर बाहर निकलते हैं। इन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। आरोप है कि इन लोगों ने गेटमैन से गाली-गलौज करते हुए जबरन फाटक खोलने का दबाव बनाया। जब गेटमैन ने ट्रेन निकलने से पहले फाटक खोलने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर धमकाया। मौके पर मौजूद अन्य रेलवे कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई।
इस घटना के कारण रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन को सिग्नल नहीं मिल पाया। परिणामस्वरूप, ट्रेन लगभग 10 से 15 मिनट तक वहीं खड़ी रही और लगातार हॉर्न बजाती रही। समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से एक संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे कर्मियों ने इस संबंध में संबंधित विभागों और पुलिस को शिकायत दी है।हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *