होली में गयाजी आए कारोबारियों, स्टूडेंट्स, कर्मचारियों की वापसी शुरू हो गई है। गयाजी जंक्शन पर शुक्रवार को परदेश लौटने वालों की भारी भीड़ दिखी। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सैलाब उमड़ा, जिससे दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस के जनरल कोच के सामने लंबी कतार लग गई। स्थिति ऐसी बनी कि यात्रियों को लाइन में लगाकर ट्रेन में चढ़ाया गया। होली मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांव-घर आए थे। अब त्योहार खत्म होते ही लौटने की जल्दी दिख रही है। गया जंक्शन पर सुबह से ही प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दिखी सबसे ज्यादा भीड़ सबसे ज्यादा दबाव 12397 अप महाबोधि एक्सप्रेस में प्लेट फॉर्म 6 पर दिखा दिखा। जनरल डिब्बे के सामने यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव की देखरेख में यात्रियों को कतार में लगाकर व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया गया ताकि अफरा-तफरी या धक्का-मुक्की की स्थिति न बने। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव और अपराध व सूचना निरीक्षक चंदन कुमार की देखरेख में विशेष व्यवस्था की गई। आरपीएफ के अधिकारी और जवान लगातार प्लेटफॉर्म पर तैनात रहे। माइकिंग कर यात्रियों को लाइन में रहने व सावधानी से ट्रेन में चढ़ने की अपील की जाती रही। यात्री बोले- वापसी के लिए कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल कई यात्रियों ने बताया कि वापसी के लिए कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वेटिंग लिस्ट लंबी है। ऐसे में लोग जनरल कोच से ही सफर करने को मजबूर हैं। दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने कहा कि होली मनाने घर आए थे। वापसी का टिकट कंफर्म नहीं हुआ। अब जनरल में ही जाना पड़ रहा है। आरपीएफ के जवानों ने प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी। यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने की भी सलाह दी गई। लाउडस्पीकर से विशेष ट्रेनों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती रही। लंबी दूरी की ट्रेनों में पहले से सभी सीटें फुल रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के बाद हर साल ऐसी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार भी लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें पहले से फुल हैं। ऐसे में गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
आरपीएफ की सक्रियता के कारण स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनी रही। यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया गया। कई यात्रियों ने भी आरपीएफ के इस प्रबंधन की सराहना की। कुल मिलाकर होली के बाद गया जंक्शन से बाहर काम करने वाले लोगों की वापसी शुरू हो गई है। ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को लाइन लगाकर जनरल डिब्बों में बैठाया जा रहा है। होली में गयाजी आए कारोबारियों, स्टूडेंट्स, कर्मचारियों की वापसी शुरू हो गई है। गयाजी जंक्शन पर शुक्रवार को परदेश लौटने वालों की भारी भीड़ दिखी। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सैलाब उमड़ा, जिससे दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस के जनरल कोच के सामने लंबी कतार लग गई। स्थिति ऐसी बनी कि यात्रियों को लाइन में लगाकर ट्रेन में चढ़ाया गया। होली मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांव-घर आए थे। अब त्योहार खत्म होते ही लौटने की जल्दी दिख रही है। गया जंक्शन पर सुबह से ही प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दिखी सबसे ज्यादा भीड़ सबसे ज्यादा दबाव 12397 अप महाबोधि एक्सप्रेस में प्लेट फॉर्म 6 पर दिखा दिखा। जनरल डिब्बे के सामने यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव की देखरेख में यात्रियों को कतार में लगाकर व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया गया ताकि अफरा-तफरी या धक्का-मुक्की की स्थिति न बने। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव और अपराध व सूचना निरीक्षक चंदन कुमार की देखरेख में विशेष व्यवस्था की गई। आरपीएफ के अधिकारी और जवान लगातार प्लेटफॉर्म पर तैनात रहे। माइकिंग कर यात्रियों को लाइन में रहने व सावधानी से ट्रेन में चढ़ने की अपील की जाती रही। यात्री बोले- वापसी के लिए कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल कई यात्रियों ने बताया कि वापसी के लिए कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वेटिंग लिस्ट लंबी है। ऐसे में लोग जनरल कोच से ही सफर करने को मजबूर हैं। दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने कहा कि होली मनाने घर आए थे। वापसी का टिकट कंफर्म नहीं हुआ। अब जनरल में ही जाना पड़ रहा है। आरपीएफ के जवानों ने प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी। यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने की भी सलाह दी गई। लाउडस्पीकर से विशेष ट्रेनों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती रही। लंबी दूरी की ट्रेनों में पहले से सभी सीटें फुल रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के बाद हर साल ऐसी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार भी लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें पहले से फुल हैं। ऐसे में गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
आरपीएफ की सक्रियता के कारण स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनी रही। यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया गया। कई यात्रियों ने भी आरपीएफ के इस प्रबंधन की सराहना की। कुल मिलाकर होली के बाद गया जंक्शन से बाहर काम करने वाले लोगों की वापसी शुरू हो गई है। ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को लाइन लगाकर जनरल डिब्बों में बैठाया जा रहा है।


